राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी कीहै। उनका कहना है कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत के बावजूद, बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव मेंराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की हार होगी। पत्रकारों द्वारा आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली विधानसभा में सत्ता से बाहर होने के असर केबारे में पूछे जाने पर, लालू यादव ने कहा, “यहां कोई असर नहीं होगा। बीजेपी सत्ता से बाहर हो जाएगी।”
NDA को लेकर लालू यादव की प्रतिक्रिया
लालू यादव ने यह भी कहा कि बिहार में NDA की जीत की संभावना बेहद कमजोर है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा, “जब तक हम बिहार में हैं, वे यहांसरकार नहीं बना सकते। लोग बीजेपी को जान गए हैं।” उनका कहना था कि बिहार के लोग अब भाजपा के शासन को पहचान चुके हैं और उनकेलिए सत्ता में लौटने का रास्ता कठिन होगा।
विजय कुमार सिन्हा का तीखा जवाब
लालू यादव के बयान पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “लालू जी हों यानहीं हों, NDA की सत्ता में वापसी तय है।” सिन्हा ने यह भी कहा, “लोगों को अब लालू जी की जरूरत नहीं है। उनके शासनकाल में बिहार में बड़ेपैमाने पर जातिवाद और कुशासन हुआ, जिससे राज्य का नाम खराब हुआ और बिहारी शब्द एक कलंक बन गया।”
जेडीयू का लालू यादव पर प्रहार
एनडीए गठबंधन में शामिल जनता दल (यूनाइटेड) यानी जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी लालू यादव के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।उन्होंने कहा, “लालू जी को यह याद रखना चाहिए कि एनडीए ने बिहार में उनके रहते हुए ही सत्ता हासिल की थी और आगे भी वह ऐसा ही करतेरहेंगे।” नीरज कुमार ने कहा, “एनडीए ने 225 सीटों का लक्ष्य रखा है, जो 2010 में मिली सीटों से अधिक है। तब आरजेडी बुरी तरह हारी थी। लालूजी को अपनी चिंता करनी चाहिए, क्योंकि उनकी उम्र अब सार्वजनिक जीवन से संन्यास लेने की है। उनके बेटे तेजस्वी यादव भी उनकी बात नहींसुनते।”