कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में लगातार हो रहे चुनावी नतीजों से उत्पन्न निराशा के बाद अपने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने शुक्रवार को यहबदलाव करते हुए कई अहम नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्यसभा सांसद सैयद नासिर हुसैनको पार्टी का महासचिव बनाया गया है। भूपेश बघेल को पंजाब का महासचिव नियुक्त किया गया है, वहीं सैयद नासिर हुसैन को जम्मू-कश्मीर औरलद्दाख का महासचिव बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त, 9 अन्य नेताओं को विभिन्न राज्यों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। आइए जानते हैं कि कांग्रेस ने किन नेताओं को क्या जिम्मेदारीसौंपी है।
कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इननियुक्तियों का ऐलान किया है। इसके तहत भूपेश बघेल और सैयद नासिर हुसैन को महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि रजनीपाटिल, बीके हरिप्रसाद, मीनाक्षी नटराजन समेत 9 अन्य नेताओं को विभिन्न प्रदेशों का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
नियुक्त हुए नेताओं और उनके नए प्रभार:
-रजनी पाटिल – हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़
-बी.के. हरिप्रसाद – हरियाणा
-हरीश चौधरी – मध्यप्रदेश
-गिरीश चोड़नकर – तमिलनाडु और पुडुचेरी
-अजय कुमार लल्लू – ओडिशा
-के. राजू – झारखंड
-मीनाक्षी नटराजन – तेलंगाना
-सप्तगिरि संकर उलाका – मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और नागालैंड
-कृष्ण अल्लावरु – बिहार
–जिन्हें दायित्व से मुक्त किया गया:
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने न केवल नई नियुक्तियां कीं, बल्कि कुछ नेताओं को उनके पुराने दायित्व से मुक्त भी किया। नोटिस के अनुसार, राजीव शुक्ला, मोहन प्रकाश, देवेंद्र यादव, अजय कुमार, दीपक बाबरिया और भारत सिंह सोलंकी को प्रदेश प्रभारी के पद से हटा दिया गया। ये नेतानिम्नलिखित प्रदेशों के प्रभारी थे:
-राजीव शुक्ला – हिमाचल प्रदेश
-मोहन प्रकाश – बिहार
-देवेंद्र यादव – पंजाब
-अजय कुमार – ओडिशा
-दीपक बाबरिया – हरियाणा
-भारत सिंह सोलंकी – जम्मू-कश्मीर