मुंबई: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) में बड़ी फूट पड़ने की संभावना जताई जा रही है। महाराष्ट्र सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी औरसंस्कृति मंत्री आशीष शेलार ने दावा किया है कि उद्धव ठाकरे की पार्टी के कई नेता उनके संपर्क में हैं। उन्होंने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेनाद्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन टाइगर को सही ठहराया और कहा कि इसमें गलत क्या है?
आशीष शेलार ने कहा, “उद्धव ठाकरे के कई नेता एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं।” उन्होंने आदित्य ठाकरे को लेकर भी बयान दिया और कहा, “आदित्यठाकरे अब मुंबई के नेता नहीं बन सकते, मुंबई अब उनके हाथ से निकल चुकी है।”
उद्धव ठाकरे के लोग रोज पार्टी छोड़ रहे हैं
आशीष शेलार ने एकनाथ शिंदे की सेना के ऑपरेशन टाइगर के बारे में कहा कि इसमें कोई गलत बात नहीं है। शिंदे अपने दल को मजबूत करनाचाहते हैं, इसका स्वागत किया जाना चाहिए। वहीं, उद्धव ठाकरे को अपनी पार्टी में सामंजस्य बनाए रखने की सलाह दी और कहा कि कांग्रेस पार्टी केअंदर भी आपसी सामंजस्य नहीं है, जबकि उद्धव ठाकरे के कई लोग रोज पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शरद पवार एकनाथ शिंदेका स्वागत कर रहे हैं, तो फिर उद्धव ठाकरे को क्यों परेशानी हो रही है।
मुंबई अब उनके हाथ से जा रही है
आशीष शेलार ने आगे कहा कि आदित्य ठाकरे अगर मुंबई के नेता बन भी जाते हैं, तो मुंबई अब उनके हाथ से जा रही है। यह सवाल उठने लगा है किक्या मुंबई अब बच पाएगी? एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को चेतावनी दी है कि उन्हें हल्के में न लिया जाए, और शेलार का मानना है कि यह संदेशमातोश्री (उद्धव ठाकरे का निवास) की तरफ था।
रणबीर इलाहाबादिया पर हो रही कार्रवाई
आशीष शेलार से जब यूट्यूबर रणबीर इलाहाबादिया के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार इस मामले में सख्त कदम उठा रही है।शेलार ने बताया कि रणबीर इलाहाबादिया और उनके साथ जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और जांचजारी है। इसके अलावा, शेलार ने मराठी थिएटर में हो रहे कार्यक्रमों पर भी सख्त रुख अपनाया, खासकर ‘कांदे पोहे’ जैसे कार्यक्रमों के खिलाफ, जोबिना सेंसर की अनुमति के चलाए जा रहे थे।
उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं, क्योंकि इनमें अश्लीलता के तत्व पाए जा रहे हैं और थिएटर में टिकटबेचकर ये कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।