राष्ट्रीय स्वयं सेवत संघ RSS ने नई दिल्ली के झंडेवालान में अपने अत्याधुनिक मुख्यालय ‘केशव’कुंज का आधिकारिक उद्घाटन किया.यह विशालपरिसर चार एकड़ में फैला हुआ है. जिसे संघ की बढ़ती गतिविधियों के रुप के अनुरुप विकसित किया गया है.इसकी इमारतों की बात करें तो इसकेमुख्यालय में तीन ऊंची इमारतें, आँडिटोरियम, पुस्तकालय, अस्पताल, कैंटीन और हनुमान जी का मंदिर भी है. इस भवन को खास अद्भुत तरीकों सेबनाया गया है.
बीजेपी मुख्यालय से भी बड़ा
जिसमें पर्यावरण- संवेदनशील डिजाइन के साथ निर्मित यह परिसर आकार में बीजेपी मुख्यालय से भी बड़ा है. इसमें 150 करोड़ की लागत से निर्मितइस परियोजना को पूरी तरह से जनसहयोग से वित्तपोषित किया गया है.जो RSS को मिले व्यापक समर्थन को दर्शाता है.प्रेरणा और अर्चना टावर केबीच एक विशाल हरा- भरा लाँन है. जहां आरएसएस के संस्थापक की प्रतिमा को स्थापित किया गया है यह स्थान संघ की दैनिक शाखाओं औरसंगठात्मक कार्यक्रमों के लिए निर्धारित है.इस नए विशाल मुख्यालय में तीन विशाल आँडिटोरियम बनाए गए है जिनकी 1300 से अधिक लोगों केबैठने की व्यवस्था की गई है. इसका नाम विश्न हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल के नाम पर रखा गया है.
खासतौर पर किया गया डिजाइन
केशव कुंज को खास तौर पर डिजाइन किया गया है.इमारत की डिजाइन राजस्थान और गुजरात की पारंपरिक वास्तुकला से प्रेरित है. जो आधुनिकभवन को सांस्क्रतिक स्पर्श प्रदान करती है.केशव कुंज परियोजना की सबसे बड़ी बात ये है कि सबसे उल्लेखनीय बात ये है कि इसका निर्माण पूरी तरहसे जनसहयोग से वित्तपोषित किया गया है. इसमें करीब 75,000 से अधिक लोगों ने इस भवन के निर्माण में योगदान दिया है. आरएसएस प्रमुखमोहन भागवत ने इस नए मुख्यालय में कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम की मेजबानी करेंगें.