केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एयर इंडिया की फ्लाइट में टूटी सीट पर सफर करने का मामला अभी गरमाया हुआ लग रहा है. इस मामले कोलेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार ने हर क्षेत्र को बर्बाद कर रखा है. रेल हो या प्लेनमें भी यात्री अब परेशान हो चुके हैं. कांग्रेस ने अपने एक्स पर पोस्ट में लिखा मोदी सरकार ने हर सेक्टर का भट्ठा बैठा दिया है. रेल और प्लेन में यात्रीपरेशान है. लोग शिकायत करते रहते हैं. और शिकायतों के वीडियो भी बनाते हैं. मगर इस पर कोई न तो कार्रवाई होती है. और ना ही कोई सुनवाईहोती है जब शिवराज जी को दिक्कत हुई. तो टवीट कर रहे हैं. हो सकता है .इस पर एक्शन भी लिया जाए. लेकिन हालात सुधरने वाले नहीं है. क्योंकि कोई भी सिस्टम ऊपर से ठीक होता है. और ऊपर से कुछ ठीक होने वाला नहीं है
शिवराज सिंह ने लिया टूटी सीट को लेकर एक्शन
लोग परेशानी झेलते हैं लेकिन सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से दिल्ली आना था. इसके बाद उन्हेंपूसा में किसान मेले के उद्घाटन के लिए जाना था. कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती मिशन की बैठक और चंडीगढ़ में किसान संगठनों के साथ एक बैठक मेंहिस्सा लेना था. शिवराज सिंह ने अपने एक अकाउंट पर लिखा कि मैं एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 436 में टिकट बुक करवाया था. मुझे सीटनंबर 8 मिली. दरअसल यह सीट टूटी और अंदर धसी थी. इस पर बैठना तकलीफ दायक था. जब मैंनें विमान कर्मियों से पूछा. कि सीट खराब क्यों हैतो उन्होंने बताया कि मैं इसकी शिकायत को प्रबंधन को पहले ही पता दिया है. कि ये सीट ठीक नहीं है. इसकी टिकट की बिक्री नहीं की जानीचाहिए. और ऐसी प्लेन में और भी सीटें हैं शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे लगता है कि टाटा प्रबंधन के हाथ में लेने के बाद एयर इंडिया की सेवाबेहतर हुई होगी. लेकिन यह मेरा भ्रम निकला मुझे बैठने में कष्ट की चिंता नहीं है. मगर यात्रियों से पूरा पैसा वसूलने के बाद उन्हें खराब सीट पर बैठनायह कहीं ना कहीं कष्टदाई है. यह एक तरीके से यात्रियों के साथ धोखा है.