महाशिवरात्रि के अवसर पर झारखंड के हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड के डुमरौन गांव में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान जमकरपथराव और आगजनी हुई, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी
हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने तीन बाइक और एक कार को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा, कुछ अन्य दोपहिया और तिपहिया वाहनों में भीतोड़फोड़ की गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है।
गांव में तैनात की गई पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और पूरे गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, एएसपी समेत सुरक्षाबल हालात पर नजर रखे हुए हैं और क्षेत्र में शांति बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं।
विवाद की वजह क्या थी?
मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत भारत चौक पर महाशिवरात्रि के अवसर पर पताका और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर हुई। देखते हीदेखते दोनों गुटों के बीच तनाव बढ़ गया और मामला हिंसक झड़प में बदल गया। गुस्साए उपद्रवियों ने वाहनों में आगजनी कर दी और माहौल बिगड़नेलगा।
स्थिति नियंत्रण में, पुलिस अलर्ट पर
हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। प्रशासन ने स्थिति पर काबू पा लिया है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।