Uttrakhand Yog Festival: उत्तराखंड के ऋषिकेश में 1 से लेकर 7 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इसआयोजन का शुभारंभ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे. इस दौरान महोत्सव को भव्य बनाने के लिए जोरों शोरों से तैयारी चल रही है. आयोजन में देश-विदेश के योगाचार्य सड़क एवं प्रतिभागी योगासन और ध्यान विधियों का अभ्यास कराएंगे. इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम औरआध्यात्मिक संत के प्रवचन का भी यहां पर आयोजन कराया जाएगा.पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुसार उत्तराखंड को योग कि वैश्विक राजधानीके रूप में स्थापित करने के उद्देश्य है. जीएमवीएन पर्यटन विभाग द्वारा 1 मार्च से 7 मार्च तक गंगा रिजॉर्ट ऋषिकेश में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव काआयोजन किया जाएगा. दरअसल इसका उद्घाटन एक मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे.
योगाचार्य देंगें प्रशिक्षण
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि आयोजन में देश-विदेश की ख्याति प्राप्त योगाचार्य और प्रतिभागी प्रतिदिन विभिन्न सत्र में योगप्रशिक्षण देंगे. इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम और आध्यात्मिक संत के प्रवचन भी कराए जाएंगे. महोत्सव में आध्यात्मिक जगत की प्रतिष्ठितहस्तियों भी अपने विचार साझा करेंगे. उत्तराखंड को पूरी दुनिया में योग और आध्यात्मिक की भूमि के रूप में पहचाना जाए. ऋषिकेश न केवल योग कीअंतरराष्ट्रीय राजधानी है बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक भी है. अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव से पूरी दुनिया को भारतकी प्राचीन विधा का लाभ मिल सकेगा.इस खास मौके पर महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न सत्रों में योग प्रशिक्षण दिया जाएगा.इसके अलावासांस्क्रतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों भी करवाई जाएगी.इसके साथ ही अध्यात्मिक संतो के प्रवचन भी होगें. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोगों सेअपील की. कि मैं सभी योग प्रेमियों और साधकों से महोत्सव मैं भाग लेने का आहान करता हूं.