कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर एक बार फिर चर्चा में है. उन्होंने अपने एक्स पोस्ट पर ब्रिटेन के विदेश मंत्री जोनाथन रेनॅाल्ड्स और केंद्रीय मंत्री पीयूषगोयल के साथ अपनी एक सेल्फी को सोशल मीडिया पर साझा किया. इसके बाद केरल कांग्रेस में अटकलों का दौर तेज हो गया. उन्होंने अपनी पोस्टमें लिखा कि जोनाथन के साथ उनके भारतीय समकक्ष पीयूष गोयल की मौजूदगी में उनको बातचीत करके काफी अच्छा लगा. शशि थरूर ने भारतऔर ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता फिर से शुरू होने का स्वागत किया. साथ उन्होंने प्रियंका गांधी की हाल ही में की गई उस अपीलका भी समर्थन किया जिसमें ऋण के रूप में वितरित किए गए धन को अनुदान में बदलने और आपदा पीड़ितों के लिए खर्च की गई सीमा को बढ़ाने कीबात कही है. शशि थरुर ने अपनी एक्स पर पोस्ट पर ब्रिटेन के विदेश मंत्री जोनाथन रेनॅाल्ड्स और केंद्रीय वाणिज्य एवं युवा उद्योग मंत्री पीयूष गोयलके साथ अपनी एक सेल्फी शेयर करते हुए लिखा कि जोनाथन के साथ उनके भारतीय समकक्ष एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में बातचीतकरके उनको अच्छा लगा.
शशि थरुर ने सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें
उन्होनें कहा कि ये लंबे समय से रुकी हुई एफटीए वार्ता फिर से शुरू हो गई है. यह बहुत स्वागत योग्य है. दरअसल सोमवार को भारत और ब्रिटेन नेएक ऐसे मुक्त व्यापार समझौते पर बात फिर से शुरू की. जो संतुलित पारस्परिक रूप से लाभकारी और दूरदर्शी है भारत ब्रिटेन एफडीए वार्ता 13 जनवरी 2022 को शुरू की गई थी. दिसंबर 2023 तक वार्ता को शुरु की गई थी.इसके बाद 10 जनवरी 2024 को 14वें दौर की वार्ता शुरू की गईथी. लेकिन ब्रिटेन में चुनावों के कारण मई 2024 से है वार्ता रोक दी गई थी. बायनाड की सांसद प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्रलेकर अनुरोध किया था. इस पत्र में 30 जुलाई 2024 को केरल जिले में चूरलमाला और मुंडक्कई में आए विनाशकारी भूस्खलन के पीड़ितों के लिएतत्काल और बिना शर्त वित्तीय सहायता का अनुरोध किया गया था. अपने पत्र में उन्होंने राहत को अपर्याप्त बताया था और फंड से जुड़ी शर्तों परनिराशा व्यक्त की थी.