अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पार्टी और बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री की काफी सरहना की है उन्होनें कहा है कि इस तरह की नर सेवा के माध्यम से नारायण मिलते है. स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में गरीबोंकी मदद को उन्होंने सनातन धर्म का राजमार्ग बताते हुए कहा कि ऐसी संस्थाओं पर ध्यान दिया जाए. जिसका व्यापक प्रभाव देखने को मिलेगा. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने हाल ही में एक बयान में बागेश्वर धाम पीठ के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री औरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. यह बयान सोशल मीडिया पर काफी देखने को मिल रहा है. और यह अब राजनीतिक गलियारों में चर्चाका विषय बन गया है. सोशल मीडिया यूजर्स कांग्रेस नेता के बयान को लेकर खूब चटकारे ले रहे हैं. दरअसल एक बातचीत के दौरान कहा किबुंदेलखंड के क्षेत्र में कैंसर अस्पताल का शिलान्यास किया गया. इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बागेश्वर धाम के बाबा जी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीको बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं.
दिग्गयविजय सिंह ने की पीएम मोदी की तारीफ
अपने बयानों के चर्चित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि इस तरह के कार्य सो नर सेवा के माध्यम से नारायण सेवा का प्रतीक है. स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में गरीबों की मदद को उन्होंने सनातन धर्म का राजमार्ग बताते हुए कहा कि यदि ऐसी संस्थाओं पर ध्यान दिया जाए. तोइसका व्यापक प्रभाव देखने को मिलेगा. दरअसल दिग्विजय सिंह का यह बयान उस समय आया. जब हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छतरपुर मेंबागेश्वर धाम मेडिकल एंड साइंस रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर कैंसर की आधार शिला रखी है. इस कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री भी मौजूद थे. उन्होंने पीएम मोदीका स्वागत किया और उनकी सराहना भी की. कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह का बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है. क्योंकि वे आमतौर पर हिंदूवादीसंगठनों, बीजेपी सरकार और पीएम मोदी की नीतियों की आलोचना करते रहते हैं. इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसको लेकर एक यूजर ने लिखा कि महाकुंभ स्नान के बाद दिग्विजय सिंह जी का हृदय परिवर्तन सच संगम स्नान के बाद लोगों में परिवर्तन होता है. ऐसा मैने सुना था. लेकिन आज देख भी लिया. दरअसल यह परिवर्तन अच्छा है. देर से सही लेकिन परिवर्तन तो आया महाकुंभ स्नान के बाद दिग्विजयसिंह का हृदय परिवर्तन हो गया है .
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पिता पर साधा गया था निशाना
बीते दिनों बागेश्वर धाम के पिता ईश्वर नरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा गया था. प्रयागराज महाकुंभ में लोगों की मृत्यु पर दिए गए. शास्त्री के बयान कोलेकर नायक ने कहा कि वे लोगों की मौत का उपवास कर रहे थे की मृत्यु को मोक्ष मिलेगा लोगों की मदद करने की वजह उन्होंने मजाक उड़ाया थापर्चियां लिखकर लोगों की आंखों में धूल झोंक रहे हैं. और धर्म को राजनीति का औजार बना रहे हैं. बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल की स्थापना कोलेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती 23 फरवरी को मध्य प्रदेश के छतरपुर की ग्राम गड़ा में बागेश्वर धामजन सेवा समिति की निर्मित किए जाने वाले मेडिकल साइंस एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट का शिलान्यास किया था. बागेश्वर धाम में शुरू होने वाली यह पहलन केवल कैंसर के इलाज के क्षेत्र में एक बड़ा कदम होगा. बल्कि यह समाज के हर वर्ग के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को भी सुनिश्चित करेगा. अस्पताल के निर्माण से स्थानीय रोजगार और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा.