आज से पवित्र रमजान का महीना शुरू हो गया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रमजान की शुभकामनाएं दी हैं और इस माहके महत्व पर प्रकाश डाला। पीएम मोदी ने कहा, “जैसे ही रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है, यह हमारे समाज में शांति, सौहार्द और एकता काप्रतीक बने। यह महीना आत्म-चिंतन, आभार और भक्ति का प्रतीक है, जो हमें करुणा, दया और सेवा के महत्वपूर्ण मूल्यों की याद दिलाता है।”
रमजान का महत्व
रमजान का महीना इस्लाम धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और खुदा की इबादत करते हैं। इसेइस्लाम के पांच स्तंभों में से एक माना जाता है और यह साल का 9वां महीना होता है। रमजान के दौरान मुस्लिम समाज आत्मिक शांति की प्राप्ति केलिए संयम, प्रार्थना और भक्ति में लीन रहता है।
क्यों है रमजान खास?
रमजान के महीने का खास महत्व इस्लामी मान्यता के अनुसार, पवित्र कुरान के उतरने की शुरुआत से जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि इसी महीने कीएक रात ‘लयलतुल कद्र’ (शब-ए-कद्र) को कुरान का अवतरण शुरू हुआ था। इस रात से ही सिलसिलेवार तरीके से पैगंबर मोहम्मद (सल्ल.अ.) परकुरान की आयतें नाजिल होती रहीं। इसे इस्लामी कैलेंडर में एक अत्यधिक पवित्र और महत्वपूर्ण रात माना जाता है।
मगफिरत का महीना
रमजान का महीना केवल उपवास और इबादत का महीना नहीं है, बल्कि इसे मगफिरत यानी माफी का महीना भी कहा जाता है। इस महीने में मुस्लिमसमुदाय अपने पापों की माफी मांगते हैं और खुदा से अपने कर्मों के लिए क्षमा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। रमजान की शुरुआत चांद देखने के साथहोती है, और चांद के साथ ही यह महीना समाप्त भी होता है। रमजान खत्म होने के बाद मुस्लिम समुदाय ईद-उल-फित्र का त्योहार मनाता है, जोखुशी, एकता और समृद्धि का प्रतीक है।
रमजान की तैयारियां
रमजान के महीना शुरू होने से पहले मुस्लिम समुदाय इस महीने की तैयारियों में जुट जाता है। यह महीना केवल धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व काही नहीं, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक सामूहिकता का भी महीना होता है। इस दौरान मुसलमान रोजा रखते हुए उपवास करते हैं, सूर्योदय से पहलेसहरी खाते हैं और सूर्यास्त के बाद इफ्तार करते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी का संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमजान के इस पाक महीने की शुरुआत पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा, “रमजान का महीना आत्म-चिंतन, आत्म-निर्भरता और समाज सेवा का संदेश देता है। यह समय है जब हम अपने आप को बेहतर बनाने के साथ-साथ दूसरों की मदद और सेवा में भीजुटे।”
इस दौरान, पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि यह महीना देशवासियों के लिए शांति और सद्भावना का संदेश लाएगा और हम सभी को अपने आसपासके लोगों की मदद करने और समाज में एकता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करेगा।