कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या को लेकर नए खुलासे सामने आ रहे हैं। हिमानी की मां सविता और भाई जतिन ने दावा किया है कि जिससूटकेस में हिमानी का शव मिला था, वह उन्हीं का था। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने सूटकेस देखा, तो पाया कि वह उनके घर से गायब था। सूटकेसको ध्यान से जांचने पर उसमें एक दरार दिखी, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि वह हिमानी का ही था। आमतौर पर वह ज्यादा कपड़े लेकर जाने के लिएइसी सूटकेस का इस्तेमाल करती थी। अब पुलिस इस हत्याकांड की जांच दो संभावित थ्योरी पर कर रही है।
पहली थ्योरी यह है कि हिमानी की हत्या उसके घर पर ही की गई, क्योंकि शव को बाहर ले जाने के लिए सूटकेस एक सुविधाजनक माध्यम हो सकताथा। कुछ सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोगों को देखा गया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि सूटकेस हिमानी खुद ले जा रही थी या कोई और व्यक्तिथा। दूसरी संभावना यह है कि हिमानी शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकली थी और रास्ते में या वापसी के दौरान किसी विवाद में उसकीगला घोंटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारों ने शव को उसी के सूटकेस में डालकर सांपला में फेंक दिया।
इस हत्याकांड को लेकर एक और चौंकाने वाली बात सामने आई कि हिमानी की हत्या 28 फरवरी की रात को हो चुकी थी, लेकिन उसके मोबाइलका स्टेटस 29 फरवरी की सुबह 9:30 बजे तक देखा गया। इससे पहले तक यह अफवाह फैली थी कि हिमानी की हत्या की खबर गलत हो सकतीहै। बाद में पुलिस जांच में सामने आया कि हत्यारों ने हिमानी का फोन अपने कब्जे में ले रखा था। हालांकि, अब पुलिस ने उसका मोबाइल बरामदकर लिया है।
हत्या को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या कोई अकेला व्यक्ति शव को सूटकेस में डाल सकता है? अगर पहचान छिपानी थी, तो बस स्टैंड केपास शव क्यों फेंका गया? अगर हत्या घर में हुई थी, तो शव को इतनी दूर ले जाकर ठिकाने लगाने की जरूरत क्यों पड़ी? यदि हत्या बाहर की गई, तोहत्यारे कहां से आ या जा रहे थे? हिमानी ने अपनी मां को यह क्यों नहीं बताया कि वह किस शादी में जा रही थी और किसके साथ थी?
हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए एसआईटी, सीआईए और अन्य जांच एजेंसियों ने विजयनगर से सांपला तक 128 सीसीटीवी कैमरों की फुटेजखंगाली है। इनमें से एक फुटेज में एक युवक सूटकेस ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन कैमरा दूर होने के कारण वह धुंधला है और उसकीपहचान स्पष्ट नहीं हो पा रही है। पुलिस को शक है कि हत्या हिमानी के घर पर ही की गई और फिर शव को ठिकाने लगाया गया।
इसके अलावा, पुलिस ने जांच में पाया कि हिमानी के घर का ताला और कमरों की लॉकिंग प्रणाली पहले की तुलना में अलग तरीके से पाई गई।हिमानी को पता था कि घर को कैसे बंद करना है और चाबी कहां रखनी है, लेकिन हत्या के बाद यह सब बदला हुआ मिला। इससे पुलिस को शक हैकि हत्यारे हिमानी के परिचित थे और वारदात को घर में ही अंजाम दिया गया।
हर दिन सामने आ रहे नए तथ्यों से इस हत्याकांड की गुत्थी और उलझती जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगानेकी कोशिश कर रही है कि हत्या की असली वजह क्या थी और अपराधी कौन हैं।