PM uttrakhand visit: पीएम मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर है यहां उन्होंने मुखवा में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल पर पूजा की और हार्षिलमें एक रैली को संबोधित किया. उन्होंने सबसे पहले उत्तराखंड की माणा गांव में हुए हिमस्खलन में हुई मजदूरों की मौतों पर शोक जाहिर किया. उन्होंनेकहा कि माणा में जो हादसा हुआ है उसके प्रति मैं दुख व्यक्त करता हूं मैं हादसे से में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. इसके बादपीएम मोदी ने उत्तराखंड की अपनी पुरानी यात्राओं को याद किया उन्होंने कहा कि वर्तमान दशक उत्तराखंड का दशक है. उन्होंने यह भी कहा किउत्तराखंड में कोई भी सीजन ऑफ सीजन नहीं होना चाहिए. यहां हमेशा टूरिज्म ऑन रहना चाहिए पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड की यह भूमिदेवभूमि आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत है. चारधाम और अनंत तीर्थों का आशीर्वाद है मैं मानता हूं कि मैं मां गंगा के आशीर्वाद से काशी तक पहुंचा हूं. और संसद के रूप में काशी की सेवा कर रहा हूं. और मैंने कहा भी था. कि मुझे मां गंगा ने बुलाया है कुछ महीने पहले ही मुझे यह अनुभूति हुई की मांगंगा ने मुझे गोद ले लिया है. यह उनका स्नेह ही है कि आज मैं उनके मायके मुखवा गांव आया हूं.
बाबा केदारनाथ का है आशीर्वाद- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कुछ साल पहले जब मैं बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए गया था मैं बोल पड़ा था कि यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा वहशब्द मेरे थे भाव मेरे थे लेकिन उसके पीछे की शक्ति स्वयं बाबा केदारनाथ ने दी थी. बाबा केदारनाथ के आशीर्वाद से वह शब्द वह भाव सच्चाई औरहकीकत में बदल रहे हैं. ये दशक उत्तराखंड का बन रहा है मैं चाहता हूं कि कोई भी सीजन हो टूरिज्म ऑन रहे सर्दियों में रिजॉर्ट खाली पड़े रहते हैं. यहआर्थिक असंतुलन पैदा करता है. अगर देश-विदेश के लोग आए तो यहां की आध्यात्मिक आभा का वास्तविक परिचय मिलेगा. पीएम मोदी ने कहाउत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने के लिए हमारी डबल इंजन सरकार मिलकर काम कर रही है. केंद्रीय कैबिनेट ने केदारनाथ रूप में प्रोजेक्ट औरहेमकुंड रूप में प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है. केदारनाथ रूप में बनने के बाद जो यात्रा आठ नौ घंटे में पूरी होती थी. अब वही यात्रा 30 मिनट में पूरी होजाएगी इससे बुजुर्गों और बच्चों के लिए केदारनाथ यात्रा और 30 मिनट में पूरी हो जाएगी इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने ऐलान कर दिया है.