भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान सुनील छेत्री ने रिटायरमेंट से यू टर्न ले लिया है भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान सुनील छेत्री रिटायरमेंट कोठेका दिखाते हुए अभी यू टर्न ले लिया है. भारत का यह दिग्गज एक बार फिर ब्लू जर्सी में खेलते नजर आएगा. टूर्नामेंट एएफसी एशिया कप 2027 क्वालीफायर्स टूर्नामेंट होगा. छेत्री ने पिछले वर्ष फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफायर्स में कुवैत के खिलाफ O-O से ड्रा करने के बाद रिटायरमेंट काऐलान कर दिया था. भारतीय फुटबॉल टीम के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से यह जानकारी साझा की गई है. एक पोस्ट केमाध्यम से बताया गया कि छेत्री मार्च महीने में ही अपना अगला मैच खेलते दिखेंगे. एफसी एशियन कप 2027 क्वालीफायर्स टूर्नामेंट में भारत काअगला मैच 25 मार्च को बांग्लादेश के साथ होगा. यह एशिया कप क्वालीफायर्स में तीसरे राउंड का मैच होगा. तीसरे राउंड भारत, बांग्लादेश हॅान्ग-कॅान्ग और सिंगापुर को ग्रुप सी में रखा गया है.
25 मार्च को होगा भारत और बांग्लादेश के साथ मैच
25 मार्च को भारत का मैच बांग्लादेश देश से होगा. जिसमें सुनील छेत्री वापसी करेंगे. सुनील छेत्री अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में भारत के लिए सबसे ज्यादागोल करने वाले खिलाड़ी हैं. उनके नाम अभी 94 गोल है. और विश्व में सबसे ज्यादा गोल करने की मामले में चौथे स्थान पर है. इस सूची में उनसे आगेक्रिस्टियानो, रोनाल्डो लियोनेल मेसी और अली देई है. पिछले वर्ष अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने के बाद छेत्री इंडियन सुपर लीग में बेंगलुरूएफसी के लिए शानदार प्रदर्शन करते देखे गए थे. इस सीजन में उन्होंने 12 गोल दाग दिए हैं. और अभी इस सीजन में सबसे ज्यादा गोल दागने वालेभारतीय खिलाड़ी हैं. पिछली वर्ष रिटायरमेंट लेते हुए सुनील छेत्री ने कहा कि मैं रिटायरमेंट का फैसला शारीरिक फिटनेश की वजह से नहीं लिया था. मैं अब दौड़ सकता हूं. डिफेंड भी कर सकता हूं. मैं मानसिक आधार पर संन्यास का निर्णय लिया था.