Women’s Day schmeme: महिला योजना का लाभ जिन महिलाओं को मिलेगा, उनकी उम्र 21 साल से 60 साल के बीच में होनी चाहिए. इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा. बता दें की आज किसी भी महिला के अकाउंट में पैसे नहीं आएंगे दिल्ली में सम्मान योजना का कैबिनेट नोटतैयार तो हो चुका है. लेकिन आज सुबह 11:00 कैबिनेट कि बैठक होनी है. महिला सम्मान योजना का लाभ शुरुआत में बीपीएल कार्ड धारकों को हीमिलेगा. सबसे पहली शर्त यह है दरअसल इसका लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जो वह दूसरी कोई और सरकारी योजना का लाभ नहीं ले रही होंगी. जिन महिलाओं को यह लाभ मिलेगा उनकी उम्र 21 साल से 60 साल के बीच में होनी चाहिए. इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा बता देंकि आज किसी भी महिला के अकाउंट में पैसे नहीं आएंगे. दिल्ली सचिवालय में दिल्ली कैबिनेट की बैठक की जाएगी. मनजिंदर सिंह सिरसा दिल्लीसचिवालय पहुंचे दिल्ली के मुख्य सचिव और जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के अधिकारी भी दिल्ली में सचिवालय बैठक की जाएगी. जिस दौरानमहिला सहायता योजना के लिए पंजीकरण शुरू करने की घोषणा जेएलएन स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में की जाएगी.
21 से 60 वर्षों की महिलाओं को मिलेगा पैसा
दरअसल जिन महिलाओं को प्रत्येक महिने पैसे दिए जाएगी उनमें संभावित पात्रता मानदंडों में 21 से 60 वर्ष की आयु की महिलाएं होंगी. और उनकेवार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होगी. कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को ₹2500 देने की योजनाओं ऑनलाइनपंजीकरण कराया जाएगा. उसके बाद उन महिलाओं की खातों में पैसे को भेजा जाएगा. पिछले सप्ताह बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा था कीयोजना की पंजीकरण 8 मार्च से शुरू होगा और पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार की जाएगी. इसके बाद आर्थिक रूप से गरीब हर महिला को ₹2500 देने की प्रक्रिया डेढ़ महीने में पूरी हो जाएगी. दिल्ली में जिस दिन से बीजेपी सरकार आई है उसी दिन से विपक्ष में बैठी आम आदमी पार्टी चुनावी वादेपूरे किए जाने पर घेर रही है.
आम आदमी पार्टी ने किया बीजेपी पर वार
आम आदमी पार्टी की तरफ से बीजेपी पर लगातार वादों को लेकर लगातार प्रहार कर रही है. जिसमें खास तौर पर महिलाओं को हर महीने ₹2500 देने के बाद वादे पर सवाल किया जा रहे हैं. वहीं भाजपा भी आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार की परतें खोले जाने के दावे कर रही हैं. 4 मार्च कोविधानसभा में सीएम रेखा ने जब नेता प्रतिपक्ष आतिशी को यह कहकर घेरा कि हमें आपकी सुरक्षा की चिंता है. इसको लेकर जवाब में किसी ने कहाकि मैं अपनी सुरक्षा का खुद ध्यान रख सकती हूं. वह दिल्ली की महिलाओं का ध्यान रखें तो उन्होंने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था. किमहिलाओं को 8 मार्च को पहली किस्त देंगे. वह अपना वादा पूरा करें सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं से हमने जो वादे किए थे उसे 100% लागू किया जाएगा. 8 मार्च का दिन जो महिलाओं के लिए निर्धारित किया गया है उनके खाते में आर्थिक मजबूत जरूर पहुंचेगी.