दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा 2025-26 के बजट में महिला सम्मान योजना के लिए5100 करोड़ रुपये के प्रावधान और वितरण नियमों व पंजीकरण के लिए चार सदस्यीय समिति के गठन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इसघोषणा से दिल्ली की जरूरतमंद महिलाओं को जल्द ही सम्मान राशि मिलने की उम्मीद जगी है। हालांकि, उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) नेताआतिशी मार्लेना पर निशाना साधते हुए उनकी टिप्पणियों को “ओछी बयानबाजी” करार दिया।
दिल्ली की महिलाएं पूछ रही हैं— 2024-25 के बजट में घोषित 2000 करोड़ रुपये कहां गए?
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की महिलाएं जानना चाहती हैं कि आतिशी मार्लेना ने खुद 2024-25 के बजट में 2000 करोड़ रुपये के प्रावधान केसाथ 1000 रुपये प्रति माह की महिला पेंशन योजना की घोषणा की थी, लेकिन पूरा साल बीत जाने के बावजूद इस योजना के तहत एक भी पैसाआवंटित क्यों नहीं किया गया?
पंजाब में अब तक शुरू क्यों नहीं हुई महिला सम्मान पेंशन?
भाजपा नेता ने पंजाब सरकार को भी घेरा और कहा कि 37 महीने बीत चुके हैं, लेकिन पंजाब में घोषित महिला सम्मान पेंशन योजना अब तक लागूनहीं हुई। उन्होंने दिल्ली और पंजाब सरकारों से जवाब मांगा कि क्या यह घोषणाएं केवल चुनावी जुमले थे?
क्या अरविंद केजरीवाल की घोषणाएं सिर्फ चुनावी वादे थे?
वीरेंद्र सचदेवा ने सवाल उठाया कि क्या 2021 में पंजाब में और 2024 में दिल्ली बजट में अरविंद केजरीवाल द्वारा की गई महिला पेंशन योजना कीघोषणा केवल चुनावी हथकंडा थी? उन्होंने कहा कि भाजपा महिला सम्मान राशि पर राजनीति नहीं करना चाहती, लेकिन अगर “आप” इस मुद्दे परराजनीति करना चाहती है, तो उसे इन सवालों के जवाब देने होंगे।