उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दिल्ली दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। करीब एक घंटे तक चली इसबैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति और राज्य मंत्रिमंडल विस्तार प्रमुख थे। इसकेअलावा, प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ आयोजन को लेकर भी विस्तार से बातचीत हुई।
जेपी नड्डा से भी की लंबी बातचीत
इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। इस बैठक मेंभी यूपी बीजेपी संगठन के आगामी बदलावों और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई।
हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े भी लखनऊ पहुंचे थे, जहां उन्होंने संभावित नामों को लेकर विचार-विमर्श किया था। इससे साफ हैकि पार्टी नेतृत्व संगठन और सरकार के बीच संतुलन बनाने के लिए बड़े बदलावों की तैयारी कर रहा है।
महाकुंभ की कॉफी टेबल बुक की भेंट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मुलाकात के दौरान जेपी नड्डा को महाकुंभ आयोजन से जुड़ी एक कॉफी टेबल बुक भेंट की। इसके बाद उन्होंनेसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा,
“बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिएआपका हार्दिक आभार।”
यूपी बीजेपी में बदलाव की कवायद तेज
सीएम योगी की ये मुलाकातें इसलिए भी अहम मानी जा रही हैं, क्योंकि यूपी में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रदेश में बीजेपी कानया प्रदेश अध्यक्ष जल्द ही नियुक्त किया जाएगा। मंडल स्तर पर चुनाव पूरे हो चुके हैं, अब जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का इंतजार है।
मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज
यूपी में हाल ही में हुए उपचुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद से ही योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्रीआगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपनी टीम को पुनर्गठित कर सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार, कुछ मंत्रियों के प्रदर्शन से सरकार संतुष्ट नहीं है, इसलिए उन्हें बदला जा सकता है। इसके अलावा, कुछ मंत्रियों के विभागों मेंफेरबदल की भी संभावना है। नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है, जबकि कुछ नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जासकती है।