पीएम मोदी ने महिला दिवस के अवसर पर अपना सोशल मीडिया अकाउंट विभिन्न क्षेत्र के महिलाओं को सौंपने की बात कही थी. दरअसल महिलादिवस की मौके पर एलिना मिश्रा और शिल्पी सोनी ने पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट को संभाला था. दुनिया भर में 8 मार्च को महिला दिवसमनाया गया. 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने नारी शक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाइयां दी. इस दौरानपीएम मोदी योजना एवं कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई. पीएम मोदी ने यह भी दोहराया किअलग-अलग क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाएं एक दिन के लिए उनका सोशल मीडिया अकाउंट संभालेंगे. इस क्रम में पीएम मोदी नेपरमाणु वैज्ञानिक शिल्पी सोनी और एलिना मिश्रा को अपने सोशल मीडिया अकाउंट संभालने के लिए दिए थे. पीएम मोदी के एक्स अकाउंट से दोनोंमहिला वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष प्रौघोगिकी की परमाणु प्रौद्योगिकी और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा. हम एलीनामिश्रा और शिल्पी सोनी है. हम महिला दिवस पर प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट्स का नेतृत्व करने के लिए रोमांचित है. हमारा संदेश भारतविज्ञान के लिए सबसे जीवंत स्थान है. और इसलिए हम अधिक से अधिक महिलाओं से इसे अपनाने का आहान करते हैं.
एलिना और शिल्पी ने संभाले अकाउंट
हम दोनों एलिना और शिल्पी अपने-अपने क्षेत्रों में अवसरों की व्यापक श्रृंखला को देख रहे हैं. अकल्पनिया था कि परमाणु प्रौद्योगिकी जैसा क्षेत्र भारतमहिलाओं के लिए इतने सारे अवसर प्रदान करेगा. इसी तरह अंतरिक्ष की दुनिया में महिलाओं और निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी भारत को नवाचारऔर विकास के लिए सबसे अधिक आकर्षक स्थान बनाती है. भारतीय महिलाओं में निश्चित रूप से प्रतिभा और भारत के पास निश्चित रूप से ही सहीमंच है.पीएम मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से परमाणु वैज्ञानिक एलिना मिश्रा ने लिखा कि मैं एलिना मिश्रा हूं. और मैं भुवनेश्वर उड़ीसा से हूं. मैं ऐसे परिवार से हूं. जिसकी शैक्षिणिक प्रष्ठभूमि बहुत अच्छी है. और इसलिए उन्होंने विज्ञान सीखने के लिए एक अनुकूल वातावरण बनाया. विज्ञानके प्रति मेरी रुचि और जिज्ञासा मेरे पिता के कारण विकसित हुई. जो मेरे प्रेरणा स्रोत है जिन्हें मैंनें अपने शोध के लिए अथक परिश्रम करते देखा है. विज्ञान के क्षेत्र में काम करने का मेरा सपना तब पूरा हुआ जब मेरा चयन भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई में हुआ.
एलिना ने बताई अपनी जीवन शैली
मैं भाग्यशाली थी कि मुझे विद्युत चुंबकत्व त्वरक भौतिकी और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काम करने का एक समूह से जुड़ने का मौका मिला. मैं लो एनर्जीहाई इंटेंसिटी प्रोटॉन एक्सेलेरेटर के लिए ड्रिफ्ट ट्यूब लिनैक कैविटी के चुंबकीय और RF रेडियो फ्रीक्वेंसी लक्षण वर्णन के विकास से जुड़ा था. यहवास्तव में बहुत गर्व और संतुष्टि का क्षण था. जब 20 MeV प्रोटॅान को सफलतापूर्वक त्वरित किया गया. भारतीय संस्थान फर्मीलैब सहयोग के तहतहमने शिकागो स्थित फर्मी नेशनल एक्सेलेरेटर लैबोरेट्री की 800 MeV प्रोटॉन इंप्रूवमेंट प्लान परियोजना के लिए कई फॉक्सिंग कंपोनेंट मैग्नेट औरबीम स्टीयरिंग डिपोल कैरेक्टर मैग्रेट को स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया है.BARC द्वारा डिजाइन और विकसित मैग्रेट अब विपबीमलाइन का हिस्सा है.