उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह की आत्महत्या का मामला सामने आया है। इस घटना से इलाके मेंसनसनी फैल गई है।
सोसाइटी की 14वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
59 वर्षीय संजय सिंह ने नोएडा के सेक्टर-75 स्थित अपेक्स एंटीना सोसाइटी की 14वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है किसंजय सिंह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और बीमारी के चलते डिप्रेशन में थे।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि अब तक किसीभी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और न ही परिवार की ओर से कोई शिकायत दर्ज कराई गई है।
परिवार में पत्नी और दो बेटे
संजय सिंह के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। एक बेटा गुरुग्राम में नौकरी करता है, जबकि दूसरा बेटा ग्रेटर नोएडा की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाईकर रहा है।
सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी
पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही स्थानीयलोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।