उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गुजरात से होली मनाने गोरखपुर लौट रहे एक बिजनेसमैन समेत 5 लोगोंकी मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नगर थाना क्षेत्र में सुबह करीब 7 बजे हुआ, जब एक कंटेनर ने अचानक लेनबदल दी और सामने से आ रही कार से टकरा गया।
टक्कर से कार का अगला हिस्सा पिचक गया
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। हादसे के बाद कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरनेवालों की पहचान प्रेमचंद्र, शकील, बहारन, बिस्वजीत और शिवराज सिंह के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में छागूर यादव, भुआल और अनिरुद्धशामिल हैं।
गाड़ी तोड़कर निकाले गए शव
हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन कार इतनी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त थी कि घायलों को बाहर निकालनेमें काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने रॉड का उपयोग कर किसी तरह गाड़ी को तोड़कर शवों और घायलों को बाहर निकाला। घायलों कोनजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फैब्रिकेशन कंपनी के मालिक खुद चला रहे थे कार
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के तरकुलही जसोपुर गांव निवासी प्रेमचंद्र पासवान गुजरात के गांधीनगर में फैब्रिकेशन कंपनी चलाते थे। होली केमौके पर वे अपने कर्मचारियों के साथ गोरखपुर लौट रहे थे। प्रेमचंद्र खुद कार चला रहे थे।
भयानक हादसे में सिर और हाथ हुए अलग
टक्कर की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक युवक का सिर कटकर अलग हो गया, जबकि एक का हाथ भी अलग होगया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया।
पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कंटेनर चालककी तलाश जारी है।