झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू का एनकाउंटर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, रायपुर से रांची ले जाते समय अमन साहू के गिरोह नेपुलिस वाहन पर सुतली बम से हमला कर दिया। इस दौरान अमन साहू ने एटीएस जवान से इंसास राइफल छीन ली और भागने की कोशिश की।पुलिस द्वारा सरेंडर करने के आदेश के बावजूद उसने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे एटीएस के हवलदार राकेश कुमार घायल हो गए। जवाबी फायरिंगमें अमन साहू मारा गया।
एनकाउंटर के दौरान क्या हुआ?
पलामू के एसपी रिष्मा रमेशन ने घटना का पूरा विवरण साझा किया। उन्होंने बताया कि एटीएस की टीम गैंगस्टर अमन साहू को रायपुर से रांची लेकरजा रही थी। अंधारी ढोडा के पास गिरोह के सदस्यों ने पुलिस वाहन पर सुतली बम से हमला कर दिया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसी दौरानअमन साहू ने एक एटीएस जवान से इंसास राइफल छीन ली और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अमन साहू को मार गिराया गया।
घायल जवान की हालत स्थिर
फायरिंग में घायल एटीएस के हवलदार राकेश कुमार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे सेबाहर बताई जा रही है। घटनास्थल से पुलिस ने दो जिंदा सुतली बम बरामद किए हैं। एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है, जबकिअमन साहू के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
रायपुर जेल में था बंद
गैंगस्टर अमन साहू पिछले तीन महीने से रायपुर जेल में बंद था। रांची के बरियातू में कोयला कारोबारी पर हमले और हजारीबाग में एनटीपीसीडीजीएम की हत्या के मामले में पूछताछ के लिए उसे रांची लाया जा रहा था।
विधानसभा चुनाव में लड़ने का था इरादा
अमन साहू ने झारखंड विधानसभा चुनाव में बड़कागांव से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र खरीदा था। उसने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर सजापर रोक लगाने की मांग भी की थी। मई 2018 में रामगढ़ की निचली अदालत ने आर्म्स एक्ट के तहत उसे छह साल की सजा सुनाई थी।