केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित पूर्वोत्तर छात्र युवा संसद को संबोधित किया. उन्होंने संबोधन के केदौरान तमाम मुद्दों पर चर्चा की. कहा कि सिर्फ 10 वर्षों में पूर्वोत्तर आज पूर्ण शांति का अनुभव कर रहा है. सिवाय मणिपुर में हुई हिंसा के. उन्होंने कहाकि 2024 से 2014 तक हिंसा की कुल 11,000 घटनाएं हुई. और 2014 से 2024 तक 3,428 घटनाएं हुई है. यानी 70% कमी आई है सुरक्षाबलों की मौतों की संख्या में 70% की कमी आई है. पिछले 10 वर्षों में नागरिकों की मौतो की संख्या में 89% की कमी आई है. उन्होंने कहा हमारापूर्वोत्तर आज शांति का अनुभव कर रहा है. चाहे वह मेघालय हो, अरुणाचल , असम हो, या नागालैंड हो या मिजोरम हमने सभी सशस्त्र समूहों के साथसमझौते किए हैं. और 10,500 से अधिक उग्रवादी हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल हुए हैं. हमारी सरकार ने 10 वर्षों में 12 महत्वपूर्ण समझौतेकिए है.
भाजपा सरकार के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि-अमित शाह
अमित शाह ने कहा भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि उसने पूर्वोत्तर और शेष भारत के बीच की दूरी को कम कर दिया है. 2027 तकपूर्वोत्तर की हर राजधानी ट्रेन विमान और सड़क मार्ग से जुड़ जाएंगी. उन्होंने कहा कि जिस राज्य में शांति नहीं है वहां विकास नहीं हो सकता और नरेंद्रमोदी की सरकार ने नॉर्थ ईस्ट में शांति लाने का काम किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्थ ईस्ट के विकास के लिए बहुत बड़ा बजट दिया है. इससाल में प्रधानमंत्री ने नॉर्थ ईस्ट को अपना मानते हुए इसके विकास का इतना ध्यान रखा है. कि उन्होनें तय किया है कि हर महीने कोई न कोई मंत्रीनॉर्थ ईस्ट के किसी ने किसी राज्य में रात्रि विश्राम करेगें. मैं आपको बताना चाहता हूं कि आजादी के बाद से अब तक सभी प्रधानमंत्री की नॉर्थ ईस्ट कीयात्राओं की कुल संख्या असम को छोड़कर 21 है. और अकेले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नॉर्थ ईस्ट की यात्राओं की संख्या 78 है. जो दर्शाता है किनॉर्थ ईस्ट को कितना महत्व दिया गया है.