जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर गोलीबारी की घटना में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों केअनुसार, जवान नौशेरा सेक्टर के कलसियां इलाके में एक अग्रिम चौकी पर तैनात था। घायल जवान को प्राथमिक उपचार देने के बाद विशेष उपचारके लिए उधमपुर के सैन्य अस्पताल ले जाया गया।
गोलीबारी और विस्फोट की जांच जारी
गोलीबारी की इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह करीब छह बजे जीरो लाइन पर एक विस्फोटहुआ, जिसके बाद तीन राउंड गोलीबारी हुई। हालांकि, विस्फोट में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और इसके कारणों का अभी तक पता नहींचल पाया है।
सांबा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम,बीएसएफ ने घुसपैठ को किया विफल
सांबा जिले में सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ के एक प्रयास कोविफल कर दिया। जानकारी के अनुसार, सांबा सेक्टर की खोरा पोस्ट पर रात करीब एक बजे कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी गई। जवानों ने तुरंतसतर्कता दिखाते हुए कुछ राउंड फायर किए।
हाई अलर्ट पर जवान, तलाशी अभियान जारी
रात का समय होने के कारण सभी जवानों और इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया। सुबह होते ही पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया।बीएसएफ के डीआईजी और एसएसपी सांबा वरिंदर सिंह मन्हास समेत कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद थे।
राजौरी में सेना के वाहन पर हमला,आतंकियों ने किया था हमला
इससे पहले 26 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी क्षेत्र में आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन पर गोलीबारी की थी। यह हमलानियंत्रण रेखा के पास फाल गांव में हुआ था। हालांकि, इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ था।
सर्च अभियान जारी
हमले के तुरंत बाद सेना ने इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया था। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया औरसंभावित आतंकियों की तलाश जारी है।