छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एनएच-353 पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बागबाहरा के पास तेज रफ्तार ट्रक और कार की जोरदारटक्कर में कार सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
टक्कर से उड़े कार के परखच्चे
यह भयानक हादसा दोपहर 3:48 बजे ओंकारबंद के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईऔर उसके परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग मदद के लिए इकट्ठा हो गए।
राजस्व विभाग के अधिकारी और परिवार की मौत
हादसे में जान गंवाने वालों में राजस्व विभाग में पदस्थ आरआई ताहर सिंह ठाकुर और उनके पूरे परिवार के सदस्य शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना मिलतेही खल्लारी पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से शवों और घायल ट्रक चालक को बाहर निकाला।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रक की तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है।फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है।
शोक में डूबा क्षेत्र
इस हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और मामले की विस्तृत जांचजारी है।