पंजाब के अमृतसर जिले के खंडवाला इलाके में स्थित ठाकुरद्वार मंदिर में शुक्रवार देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। देर रात करीब12:35 बजे मंदिर परिसर में दो अज्ञात युवकों ने ग्रेनेड फेंककर हमला किया। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें दोनोंहमलावर मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दे रहे हैं। एक युवक के हाथ में झंडा भी नजर आ रहा है। हमले के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।
हमले के वक्त पंडित बाल-बाल बचे
हमले के वक्त मंदिर के पंडित अंदर सो रहे थे, लेकिन सौभाग्य से इस हमले में उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद इलाके में दहशत कामाहौल फैल गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचानकी कोशिश की जा रही है।
पुलिस कमिश्नर का बयान
अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तान समय-समय पर इस तरह की गतिविधियों को अंजामदेता रहता है। उन्होंने बताया कि हमले की प्रकृति और विस्फोटक सामग्री की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए हर संभवप्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान
घटना को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कुछ शरारती तत्व राज्य में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलायाकि पुलिस पूरी तरह सतर्क है और आधुनिकतम उपकरणों से लैस है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
इस घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में भी पुलिसकी पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।