अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में 14 मार्च, शुक्रवार को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और सेवादारों पर लोहे की रॉड सेहमला किया गया, जिसमें तीन श्रद्धालु और दो सेवादार घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घायलों को तत्काल श्री गुरुरामदास अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक सेवादार और एक श्रद्धालु की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कैसे हुआ हादसा?
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के सचिव प्रताप सिंह के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक अज्ञात व्यक्ति श्री गुरु रामदासनिवास में घुस गया और लोहे की रॉड से श्रद्धालुओं और सेवादारों पर हमला कर दिया। घटना के तुरंत बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी कोपकड़ा गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।
अनिल विज का बयान
हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने स्वर्ण मंदिर में हुए हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भारत को तोड़ने का प्रयास करतेरहते हैं, लेकिन हमारे देश का अस्तित्व कोई मिटा नहीं सकता। अनिल विज ने अल्लामा इक़बाल की प्रसिद्ध पंक्तियों का हवाला देते हुए कहा,
“कुछ बात है कि हस्ती, मिटती नहीं हमारी।
सदियों रहा है दुश्मन, दौर-ए-ज़माँ हमारा”
पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का विकास जारी
अनिल विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में भारत निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने विश्वास जतायाकि कोई भी शक्ति भारत के एकता और अस्तित्व को खत्म नहीं कर सकती।
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
स्वर्ण मंदिर जैसी महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल पर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यहपता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने हमले को अंजाम क्यों दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में और भी जानकारी जुटाई जा रही है।