डोनाल्ड ट्रंप आए दिन किसी न किसी को निशाना बनाने के वजह से सुर्खियों में बने हुए है अब ट्रंप किन देशों को आने वाले समय में निशाना बनासकते है दरअसल अमेरिका में जिन तीन वर्ग में देशों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है उनमें कहां- कौन से देश को रखे जानें की अटकलें है. डोनाल्ड ट्रंप 2017 की तरह ही इस बार फिर दुनियाभर के कई देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहे है हालांकि इस बार अमेरिका कीलिस्ट में छह से साक देश नहीं बल्कि करीब 43 देशों को शामिल किया है. इस बार ट्रंप प्रशासन ने अलग-अलग पर कई देश के नागरिकों के अमेरिकाआने पर पाबंदी लगाने की तैयारी कर ली है प्रतिबंधों का असर भी अलग-अलग स्तर पर होगा. डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को जब राष्ट्रपति पद कीशपथ ली थी.तब उन्होनें एक कार्यकारी आदेश जारी किया था.
ट्रंप ने देशों की लिस्ट तैयार करने के लिए किया था ऐलान
दरअसल इसमें ट्रंप ने विदेश मंत्री के साथ कैबिनेट सदस्यों से ऐसे देशों की लिस्ट तैयार करने के लिए कहा था. जो कि अपने नागरिकों को लेकर कमजानकारी देते है और इसके चलते अमेरिका के पास उन्हें वीजा देने या इसे नकारने के लिए पूरा ब्योरा नहीं होता. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में ऐसे देशोंके नागरिकों पर आशिंक या पूर्ण रुप से प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा सकती है अपने इस कदम के पीछे इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था किवह उन बाहरी लोगों से अमेरिका नागरिकों की रक्षा करना चाहते है जिनका इरादा अमेरिका में आतंकी हमले करना व राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफकरना,नफरती विचारधारा को बढ़ावा देना या गलत कारणों से आव्रजन कानूनों का फायदा उठाना हो.इस आदेश के तहत व्हाइट हाउस को 60 दिन केअंदर उन सभी देशों के नाम मिलने थे. जो कि अपने नागरिकों की जांच से जुड़ी पूरी जानकारी नहीं देते. यह अवधि अगले हफ्ते खत्म होने वाली है.इनदेशों को अमेरिका जाने वाले यात्रियों की पूरी जानकारी देना जरूरी होगा. पासपोर्ट जारी करने से पहले सुरक्षा मानक मजबूत करने होंगे. प्रतिबंधितदेशों के लोगों को नागरिकता बेचने वाले देशों को अपनी कमियां दूर करनी होगी.
विदेश मंत्रालय ने लिस्ट कर ली था तैयार
इसके बाद ही वह यलो लिस्ट से बाहर आ सकते हैं बताया गया है कि अमेरिका विदेश मंत्रालय ने यह लिस्ट कुछ अब तो पहले ही तैयार कर ली थी. इन्हें फिलहाल अलग-अलग देशों के दूतावासों को समीक्षा के लिए भेजा दिया गया है. और सुरक्षा अधिकारी और खुफियां एजेंसीयां इस लिस्ट परअपने इनपुट भेज सकती है. व्हाइट हाउस जरूरत के हिसाब से लिस्ट में शामिल देशों में बदलाव भी कर सकते हैं. डोनाल्ड ट्रंप की दूसरे कार्यकाल में लेजा रहे यात्रा प्रतिबंधों का दायरा काफी बड़ा है. जहां पहले कार्यकाल में ट्रंप सिर्फ सात मुस्लिम देशों पर प्रतिबंध का ऐलान किया था. वही इस बारलिस्ट में अलग-अलग वर्ग में 43 देश को शामिल किया गया है. ट्रंप ने 2017 के प्रतिबंधों से पहले ही साफ कर दिया था कि उनका निशानाइस्लामिक देश होंगे.अब इनमें अधिकतर देश अफ्रीका के थे. हालांकि अमेरिकी अदालतों ने इस प्रतिबंध के कई हिस्सों को अवैध करार दिया था. आखिरकार 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने यात्रा प्रतिबंधों के नए प्रारूप को मंजूरी दे दी थी. 2021 में राष्ट्रपति बनने के बाद जो बाइडन ने प्रतिबंधों कोखत्म कर दिया था. साथ ही सख्त निगरानी प्रणाली को भी समाप्त करने का आदेश दिया गया था.