दिल्ली में बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा विधानसभा चुनाव से पहले फिर से गरमा गया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवारको केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह और पुरी के पास रोहिंग्याओं का डेटा है।केजरीवाल ने पुरी पर आरोप लगाया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की है कि दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में रोहिंग्याओं को बसायागया है।
पुरी का पलटवार: आरोपों को नकारा
अरविंद केजरीवाल के आरोपों का जवाब देते हुए हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि दिल्ली में किसी भी रोहिंग्या को EWS फ्लैट नहीं दिया गया है। पुरी नेयह भी आरोप लगाया कि केजरीवाल के विधायक ही रोहिंग्याओं को मुफ्त राशन, पानी, बिजली और 10 हजार रुपए देकर उनका वोटर कार्ड बनवातेहैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह सब केजरीवाल के दल की राजनीति का हिस्सा है, और रोहिंग्या किस पार्टी के वोटर हो सकते हैं, यह पूरे देश को पताहै।
केजरीवाल का बयान: सुरक्षा के साथ खिलवाड़
केजरीवाल ने कहा कि यह पूरा मुद्दा दिल्ली की सुरक्षा से जुड़ा है और उनका बार-बार रोहिंग्याओं का समर्थन करना देश की सुरक्षा के लिए खतरे काकारण बन सकता है। उनका आरोप है कि शाह और पुरी के पास रोहिंग्याओं के बसने से जुड़ी पूरी जानकारी है, जो देश की सुरक्षा के लिहाज से गंभीरहै।