पाकिस्तान के आतंकी गतिविधियों से जुड़े लोगों को सफाया हो रहा है. जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई) के वरिष्ठ नेता मुफ्ती अब्दुल बाकीनूरजई की रविवार रात क्वेटा के एयरपोर्ट रोड पर हत्या कर दी गई.अज्ञात बंदूकधारियों ने उसपर गोलियां चलाई. पुलिस ने जानकारी के मुताबिकहमले में वो बुरी तरह घायल हो गया था, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया.रविवार को क्वेटा में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के विद्रोहियों नेआतंकी हमले को अंजाम दिया है. क्वेटा के ताफ्तान जा रहे सेना के काफिले पर आतंकी हमला हुआ. इस हमले में सात सैनिकों की मौत हो गई.21 घायल हो गए बलूच लिबरेशन आर्मी ने 90 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का दावा किया है बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी भी लीहै.रविवार को पाकिस्तान में आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के मोस्ट वांटेड आतंकी अबु कताल सिंघी की हत्या कर दी गई है। शनिवार रात 8 बजेअबु कताल को मौत के घाट उतार दिया गया. उसने भारत में भी कई बड़े हमलों को अंजाम दिया था. NIA ने उसे वांटेड घोषित कर रखा था. वोहाफिज सईद (Hafiz Saeed) का करीबी माना जाता रहा है.यह हत्या पाकिस्तान में पिछले कुछ वर्षों से बढ़ रही राजनीतिक हिंसा और आतंकवादीहमलों की कड़ी में एक और जोड़ है.
आतंकवादी समूहों ने बनाया कई सदस्यों को निशाना
पाकिस्तान और पीओके में अज्ञात बंदूकधारियों ने अब तक लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकवादी समूहों के कईसदस्यों को निशाना बनाया है. पाकिस्तान में कई धार्मिक और राजनीतिक नेताओं को पिछले कुछ वर्षों में इसी तरह के हमलों का सामना करना पड़ाहै. पाकिस्तान में राजनीतिक और धार्मिक नेताओं की सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा पर्याप्त कदम उठाए जा रहे हैं.क्वेटा(Quetta) में हुई इस घटना नेएक बार फिर पाकिस्तान में सुरक्षा स्थिति पर अपनी कार में जा रहे थे. अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसकेपरिणामस्वरूप वह गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन अत्यधिक खून बहने के कारण वह बच नहीं पाएउनका निधन हो गया नूरजई के निधन से पाकिस्तान में धार्मिक और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है.
नहीं मिला कोई हमलावरों का सुराग
इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है लेकिन अब तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.इससे पहले11 मार्च को क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को बीएलए के विद्रोहियों ने हाईजैक कर लिया था.इस ट्रेन को दोपहर 1.30 बजे सिब्बीपहुंचना था लेकिन बोलान के माशफाक टनल में हमला हुआ इस हमले को BLA ने पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया था BLA के लड़ाके पहले सेही घात लगाकर बैठे थे हमले के लिए BLA ने अपने सबसे घातक लड़ाके मजीद ब्रिगेड और फतेह को तैयार किया था.पाकिस्तान में बीते कुछ समयमें लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं.रविवार को क्वेटा से ताफ्तान जा रहे सेना के काफिले पर आतंकी हमला हुआ, जिसमें सात सैनिकों की मौत हुईजबकि 21 घायल हुए.इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 90 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का दावा किया.