नए साल के मौके पर लखनऊ में बीजेपी कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। इस पोस्टर में मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ को बुलडोजर के साथ दिखाया गया है, और स्लोगन लिखा है- “चरखे से क्रांति आई, बुलडोजर से आई शांति। बदलता यूपी, बढ़ता भारत। नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।” यह स्लोगन बीजेपी नेता शम्सी आजाद द्वारा लगाया गया है। इस पोस्टर के जरिए पार्टी योगीआदित्यनाथ के बुलडोजर एक्शन को प्रदेश में शांति और अपराध नियंत्रण का कारण बताने की कोशिश कर रही है।
योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर एक्शन को बीजेपी का समर्थन
बीजेपी हमेशा से योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर एक्शन का समर्थन करती आई है, और यह पोस्टर भी उसी विचारधारा को आगे बढ़ाता है। उत्तरप्रदेश में विपक्ष ने अक्सर बुलडोजर एक्शन को आलोचना का विषय बनाया है, लेकिन बीजेपी का कहना है कि इससे प्रदेश में माफिया के खौफ मेंकमी आई है और अपराधों का ग्राफ गिरा है। पार्टी का दावा है कि बुलडोजर से राज्य में शांति आई है।
बीजेपी और सपा के बीच पोस्टर वॉर
यह पहली बार नहीं है जब शम्सी आजाद का पोस्टर विवादों में आया हो। इससे पहले यूपी उपचुनाव के दौरान भी बीजेपी और सपा के बीचपोस्टरबाजी देखने को मिली थी। बीजेपी ने “बंटेगे तो कटेंगे” और “एक है तो सैफ” जैसे स्लोगन दिए थे, वहीं सपा ने “पीडीए जोड़ेगी और जीतेगी” कानारा दिया था। अब देखना होगा कि इस नए पोस्टर पर विपक्ष का क्या जवाब आता है।