Delhi Budget 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में 2025-2026 का एक लाख करोड़ रुपये का बजटपेश किया. बजट पेश करते हुए सीएम गुप्ता ने कहा कि इस बार इन्फ्रास्ट्र्क्चर पर हमारा फोकस होगा. आज ऐतिहासिक दिन है दिल्ली की नईसरकार ऐतिहासिक जनादेश के साथ आई है.उन्होंने कहा कि यह बजट केवल सरकारी लेखा-जोखा नहीं है यह दस साल से बेहाल दिल्ली का बजट है. यह बजट पिछले साल की तुलना में 31.5 फीसदी ज्यादा है. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने दिल्ली को खोखला कर दिया था। जनता को सिर्फसपने दिखाए गए.बजट के दौरान सीएम रेखा ने कहा कि केंद्र सरकार की कई योजनाओं को रोका गया विज्ञापन सरकार ने सिर्फ पोस्टर लगाए. दिल्लीका एक बड़ा हिस्सा झुग्गियों में रहता है. हम मिलकर काम करने के इरादे से आए हैं अब आपदा सरकार के दिन चले गए हैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखागुप्ता ने पूंजीगत व्यय के लिए 28,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा है.उन्होंने कहा कि एक समय था जब दिल्ली के मालिक दिल्ली को लंदन बनानाचाहते थे दिल्ली वालों को सपना दिखाया. लेकिन उन्होंने दिल्ली को अराजक राजधानी बना दिया देशभर में विज्ञापन सरकार ने सिर्फ पोस्टर हीलगाए. ये बजट विकास का संकल्प पत्र है हम वो वादे करते हैं जो निभाते हैं बजट पेश के दौरान मोदी मोदी के नारे लगाए गए.दिल्ली विधानसभा मेंबजट पेश करने के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार ने पीएम आवास योजना का लाभ नहीं लेने दिया. हमारी सरकार में अब लाभमिलेगा. 20 करोड़ रुपये का आवंटिन किया है विधायक फंड पूरा मिलेगा कोई कटौती नहीं होगी भोजन कागजों पर था. लेकिन हम देंगे। दिल्ली में100 करोड़ रुपये से 100 जगहों पर अटल कैंटीन खोली जाएंगी.
अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म शताब्दी के मौके पर खोली जाएंगी कैंटीन
अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म शताब्दी के मौके पर कैंटीन दिल्ली में खोली जाएंगी. दिल्ली की महिलाओं के लिए अबकी बार बजट में महिलासमृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ आवंटित करने के लिए बोला गया है इसके अलावा करीब 500 करोड़ रुपये से सीवेज सिस्टम को सुधाराजाएगा. दिल्ली में करीब 100 जगहों पर अटल कैंटीन खुलेंगी इसके लिए करीब 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है. इसके अलावा दिल्ली केलोगों को अब 10 लाख का बीमा दिया जाएगा और दिल्ली की महिलाओं को प्रत्येक महिनें 2500 रु.दिए जाएगें दिल्ली सरकार ने इसके अलावामहिलाओं को 210 करोड़ रुपये गर्भवती महिलाओं के लिए आवंटित किए गए है देश की राजधानी दिल्ली में 50 हजार के अतिरिक्त कैमरों कीव्यवस्था की जाएगी.इसके अलावा जलापूर्ति स्वच्छता व्यवस्था के लिए 9000 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है 20 करोड़ रुपये का फंडजलापूर्ति के लिए रखा गया है. दिल्ली में यमुना नदी की सफाई को लेकर दिल्ली सरकार की तरफ से सफाई के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटितकिए गए है. करीब 150 करोड़ रुपये का आवंटन पानी की बर्बादी बंज करने के लिए किया गया है.इसके अलावा MCD को 6897 करोड़ दियाजाएगा. जरुरत पढ़ने पर सरकार की तरफ से ऐलान किया गया है कि आगे भी देंगें.फायर फाइटर और दमकल को बेहतर बनाने के लिए 100 जगहोंपर छोटी फायर फाइटर होगी. इसके लिए 110 करोड़ रुपए दिए जाएंगे.दिल्ली मख्यालय के लिए अलग से काम किया जाएगा.इस बजट में खासतौर पर होम गार्डों की संख्या को बड़ाकर करीब 25 हजार कर दिया जाएगा.