उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में संभल, मथुरा और बुलडोजर एक्शन को लेकर खुलकर बात की। उनके इसबयान के बाद विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी और उन पर समाज में तनाव फैलाने का आरोप लगाया।
विपक्ष का हमला: “योगी तनाव बढ़ा रहे हैं”
सपा सांसद रामजी लाल सुमन का बयान
समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने सीएम योगी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मथुरा और काशी जैसे मुद्दों पर कानून कोअपना काम करने देना चाहिए। उन्होंने कहा, “योगी आदित्यनाथ को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए जो समाज में तनाव पैदा करें।”
सपा सांसद राजीव राय की प्रतिक्रिया
सपा के सांसद राजीव राय ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “योगी को कोर्टके आदेश का इंतजार करना चाहिए और धमकी देना बंद करना चाहिए।”
कांग्रेस सांसद राजीव रंजन का तंज
कांग्रेस सांसद राजीव रंजन ने यूपी में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, “सीएम जो बोलते रहते हैं, उससे रोजगार नहीं मिलता। संभल कीघटना में लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ गईं।” उन्होंने योगी को “बेचारा” बताते हुए कहा कि उन्हें अपने किए गए कामों पर ध्यान देना चाहिए।
सपा प्रवक्ता अमीक जमई का बयान
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अमीक जमई ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “मुसलमान सुरक्षित हैं” वाले बयान पर सवाल उठाते हुए कहा, “2017 के बाद मुस्लिम समुदाय पर सबसे अधिक हमले हुए हैं। फेक एनकाउंटर किए गए, कानून-व्यवस्था चरमराई हुई है।” उन्होंने मथुरा मस्जिद विवाद परसीएम योगी की टिप्पणी को लेकर कहा कि कोर्ट के आदेश का पालन हो रहा है, ऐसे में मुख्यमंत्री को इस पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।
डिंपल यादव का हमला: “जनता के मुद्दों से ध्यान भटका रही भाजपा”
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने योगी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, “यूपी में बेटियों पर अत्याचार बढ़ रहा है, हालात बिगड़ते जा रहेहैं। लेकिन भाजपा पुरानी बातें करने और गड़े मुर्दे उखाड़ने में लगी रहती है।” उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के असली मुद्दों पर बात करने से बच रहीहै।
आरजेडी सांसद मनोज झा की प्रतिक्रिया
आरजेडी सांसद मनोज झा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को “नमूना” कहने पर सीएम योगी की आलोचना की। उन्होंने कहा, “योगीआदित्यनाथ का दृष्टिकोण बहुत संकीर्ण है। उन्हें संविधान और लोकतंत्र की परवाह नहीं है। यह चिंताजनक है कि ऐसे लोग सत्ता में बैठे हैं।”
मथुरा मस्जिद विवाद पर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “मथुरा श्री कृष्ण की जन्मभूमि है। हम कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे हैं, वरना वहां बहुत कुछ हो गया होता।सनातन हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण स्थान हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं।”
संभल में खुदाई पर
संभल में जारी खुदाई के संदर्भ में उन्होंने कहा, “हमने 54 तीर्थ स्थलों की पहचान कर ली है। जो भी ऐतिहासिक स्थलों को ढूंढना होगा, हम निकालेंगेऔर पूरी दुनिया को दिखाएंगे कि संभल में क्या हुआ था।”
बुलडोजर कार्रवाई पर
योगी आदित्यनाथ ने कहा, “जो कानून को अपने हाथ में लेते हैं, उन्हें कानून के दायरे में रहकर सबक सिखाया जाएगा। जो जैसा समझेगा, उसे उसीभाषा में समझाया जाएगा।”