महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर विवादित टिप्पणी करने के कारण स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। उनकेखिलाफ खार पुलिस स्टेशन में तीन अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गई हैं। इन मामलों में उन पर आपत्तिजनक बयान देने के आरोप लगाए गए हैं।
तीन अलग-अलग शिकायतें दर्ज
खार पुलिस स्टेशन में दर्ज मामलों में एक शिकायत जलगांव शहर के मेयर की ओर से दी गई है। इसके अलावा, नासिक के एक होटल व्यवसायी औरएक व्यापारी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई कर सकती है।
पुलिस के समन को कर रहे हैं नजरअंदाज?
पुलिस ने कुणाल कामरा को दो बार पूछताछ के लिए समन भेजा है। पहले समन पर उन्होंने पुलिस से एक सप्ताह का समय मांगा था, जिसे अस्वीकारकर दिया गया। इसके बाद उन्हें दूसरा समन भेजा गया और 31 मार्च को सुबह 11 बजे तक खार पुलिस स्टेशन में हाजिर होने का निर्देश दिया गया।हालांकि, कामरा ने 2 अप्रैल तक का समय मांगा, जिसे पुलिस ने ठुकरा दिया।
क्या है पूरा विवाद?
स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष किया और ‘गद्दार’ शब्दका इस्तेमाल किया। इसके बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध करते हुए हंगामा किया। इतना ही नहीं, जिस स्टूडियो में यह वीडियो शूटकिया गया था, वहां भी तोड़फोड़ की गई।
कामरा पर बढ़ते कानूनी दबाव के बीच यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस लगातार उनसे पूछताछ के लिए बुला रही है, लेकिन अब तकवह हाजिर नहीं हुए हैं।