भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मंगलवार को एक बड़े घुसपैठ प्रयास को विफल कर दिया। इस दौरान पाकिस्तान की ओर से की गईगोलीबारी के जवाब में भारतीय सेना ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। गोलीबारी में पाकिस्तानी सेना के करीब आठ से दस जवानों के घायल होने की सूचनाहै। क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और सेना के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
बारूदी सुरंग में विस्फोट और घुसपैठ का प्रयास
सूत्रों के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकी के पास तीन बारूदी सुरंगों में विस्फोट हुआ।इसके तुरंत बाद पाकिस्तान की ओर से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी गई। आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान से आए आतंकियों का एकसमूह भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था।
भारतीय सेना द्वारा घुसपैठ को रोकने के लिए बिछाई गई सुरंगों में विस्फोट होने से आतंकियों का मंसूबा नाकाम हो गया और वे वापस भागने कोमजबूर हो गए।
लगभग दो घंटे तक चली भारी गोलीबारी
घुसपैठियों को सुरक्षित निकलने का मौका देने के लिए पाकिस्तानी सेना ने कवर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में भारतीय सेना ने भी सख्तकार्रवाई करते हुए भारी गोलीबारी की।
दोनों ओर से यह मुठभेड़ लगभग दो घंटे तक जारी रही। स्थानीय निवासियों के अनुसार, गोलीबारी के कारण जंगल में आग लग गई थी, जिससे धुआंदूर-दूर तक दिखाई दे रहा था।
पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान
सूत्रों की मानें तो इस गोलीबारी में पाकिस्तानी सेना के दस जवान घायल हुए हैं, हालांकि पाकिस्तान की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहींआया है।
भारतीय सेना सतर्क, उच्च अधिकारियों की नजर
इस संघर्ष में भारतीय सेना को कोई नुकसान नहीं हुआ है। नियंत्रण रेखा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए सेना के उच्च अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजरबनाए हुए हैं।
पहले भी हो चुके हैं घुसपैठ के प्रयास
गौरतलब है कि दो महीने पहले भी इसी क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की गई थी, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया था। उस दौरान तीनघुसपैठियों को मार गिराया गया था।