सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। यह फैसला 8 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा और यह वृद्धि उज्ज्वलायोजना सहित सभी उपभोक्ताओं पर लागू होगी।
उज्ज्वला योजना लाभार्थियों पर भी असर
अब प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाला सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 503 रुपये की बजाय 553 रुपये में मिलेगा। पहलेजहां उज्ज्वला लाभार्थी गैस सिलेंडर के लिए कम भुगतान करते थे, अब उन्हें भी यह महंगाई झेलनी होगी।
आम उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी 853 रुपये
सामान्य उपभोक्ताओं के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 803 रुपये से बढ़कर अब 853 रुपये हो गई है। यह निर्णय देशभर में सभी गैर-सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं पर लागू होगा।
पेट्रोलियम मंत्री ने दी जानकारी
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि गैस की कीमतों में की गई यह बढ़ोतरी अस्थायी है और इसकी हर 2-3 सप्ताह में समीक्षा की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पेट्रोल-डीजल पर बढ़े उत्पाद शुल्क का असर आम जनता पर नहीं डाला जाएगा।
वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतों में राहत
जहां एक ओर घरेलू सिलेंडर महंगा हुआ है, वहीं वाणिज्यिक उपयोग में आने वाले 19 किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 41 रुपये की कटौती कीगई है। दिल्ली में अब यह सिलेंडर 1,762 रुपये में उपलब्ध है।
पेट्रोल-डीजल पर भी बढ़ा उत्पाद शुल्क
सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। अब पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 रुपये प्रति लीटर और डीजलपर 10 रुपये प्रति लीटर हो गया है। हालांकि, खुदरा कीमतों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है।