राहुल गांधी के बिहार दौरे के दौरान पटना में कांग्रेस पार्टी के अंदर विवाद का नजारा देखने को मिला। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरलहो रहा है, जिसमें पूर्व कांग्रेस विधायक एक पार्टी कार्यकर्ता को दौड़ाते और पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सदाकत आश्रम में हुई घटना, वायरल हुआ सीसीटीवी वीडियो
यह घटना सोमवार को पटना स्थित सदाकत आश्रम में हुई, जहां राहुल गांधी का कार्यक्रम चल रहा था। वीडियो में रीगा विधानसभा क्षेत्र के पूर्वकांग्रेस विधायक अमित कुमार टुन्ना को एक कार्यकर्ता का पीछा करते और मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। उस समय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता औरपूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह भी गेट के बाहर मौजूद थे।
जेब काटने का आरोप, कार्यकर्ता को मारा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राहुल गांधी का भाषण चल रहा था और विधायक टुन्ना गंभीरता से उसे सुन रहे थे। तभी कार्यकर्ता रविरंजन की हरकतों नेउनका ध्यान भटका दिया। टुन्ना के अनुसार, रविरंजन जेब में हाथ डालकर कुछ चुराने की कोशिश कर रहा था। जब टोका गया, तो दोनों के बीच बहसहो गई। भाषण खत्म होने के बाद रविरंजन तेजी से बाहर निकला, तो टुन्ना ने उसका पीछा कर उसे पकड़ने की कोशिश की।
सार्वजनिक रूप से हुई मारपीट, कई लोगों ने की हाथ साफ
भागते-भागते दोनों जमीन पर गिर गए, पर टुन्ना ने रविरंजन पर हमला जारी रखा। इस दौरान वहां मौजूद कुछ अन्य कार्यकर्ताओं ने भी युवक को पीटा।गाली-गलौज और मारपीट के बीच युवक किसी तरह भाग निकला। रविरंजन का कहना है कि उसकी पिटाई इसलिए की गई क्योंकि वह डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का समर्थक है।
पार्टी की छवि पर सवाल, वीडियो ने खोली अंदरूनी कलह की परतें
इस घटना ने बिहार कांग्रेस की आंतरिक कलह को उजागर कर दिया है। राहुल गांधी की मौजूदगी में ऐसा विवाद होना पार्टी की छवि पर असर डालसकता है। अभी तक इस मामले पर कांग्रेस नेतृत्व की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।