गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस का 84वां दो दिवसीय अधिवेशन चल रहा है मंगलवार को पहले दिन कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक चार घंटे चली. आज आखिरी दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया कार्यक्रम में राहुल गांधी ने एक बार फिर से जाति जनगणनाको लेकर आवाज उठाई है. राहुल ने कहा है कि वक्फ बिल संविधान पर आक्रमण है राहुल गांधी ने अपने संबोधन की शुरुआत में महात्मा गांधी औरसरदार पटेल को याद करते हुए कहा 100 साल पहले महात्मा गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे. 150 साल पहले सरदार पटेल का जन्म हुआ था. गांधीजी सरदार पटेल ये कांग्रेस पार्टी की नींव हैं. अभी अजय लल्लू ने कहा कि मैं पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, गरीबों के लिए काम कर रहाहूं.राहुल गांधी ने अपने बचपन का किस्सा सुनाते हुए बताया कि ‘मैंने एक बार अपनी दादी इंदिरा गांधी से एक बार एक सवाल पूछा कि दादी मरने केबाद आपके बारे में लोगों को क्या कहना चाहिए इंदिरा गांधी ने जवाब दिया कि राहुल, मैं अपना काम करती हूं। मरने के बाद लोग मेरे बारे में क्यासोचें, क्या न सोचें मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता.
अपने काम में रखती हूं दिलचस्पी
मैं सिर्फ अपने काम में दिलचस्पी रखती हूं. अगर पूरी दुनिया मेरे मरने के बाद मुझे भूल भी जाए तो वो भी मुझे मंजूर है. यही मेरी भी सोच है.राहुलगांधी ने कहा कि तेलंगाना में हमने एक क्रांतिकारी कदम उठाया है. हमने जाति जनगणना करायी है राहुल गांधी ने कहा कि कुछ महीने पहले मैंने संसदमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा था कि हमें देश में जाति जनगणना करवानी चाहिए. मैं जानना चाहता था कि इस देश में किसकी कितनी हिस्सेदारी हैऔर क्या यह देश सही मायने में आदिवासी, दलित और पिछड़े समुदायों का सम्मान करता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस ने जाति जनगणनासे साफ इनकार कर दिया क्योंकि वे नहीं चाहते कि इस देश में अल्पसंख्यकों को कितनी हिस्सेदारी मिलती है. यह पता चले मैंने उनसे कहा कि हमसंसद में आपके सामने ही जाति जनगणना कानून पारित करेंगे.राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा में, राज्यसभा में हम कानून पास करेंगे. जातिजनगणना यहीं से निकालेंगे। मैं जानता हूं कि जो तेलंगाना की हालत है, वह हर प्रदेश की है। तेलंगाना में 90 फीसदी आबादी, ओबीसी, दलित, अल्पसंख्यक है। तेलंगाना में मालिकों की लिस्ट, सीईओ की लिस्ट, सीनियर मैनेजमेंट की लिस्ट में इस 90 फीसदी में से नहीं मिलेगा.