New Delhi News : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज एक पत्रकार सम्मेलन में तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मित्रा द्वारा एक अनजानलोगों की बनाई वीडियो रील सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करने की कड़ी निंदा की है.दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने शिखा रॉय एवं भाजपा मीडियाप्रमुख प्रवीण शंकर कपूर की उपस्थिती में पत्रकार सम्मेलन में कहा है कि सांसद की लापरवाही से की गई सोशल मीडिया एक्स पोस्ट करने के दोमकसद हो सकते हैं. सांसद महुआ मित्रा का एक मकसद बंगाल में चल रहे उनकी पार्टी के आंतरिक विवाद से ध्यान भटकाना हो या फिर सब जानते हैंकि सांसद महुआ मित्रा को सस्ती लोकप्रियता एवं खबरों में बने रहने का शौक है और यह उसी क्रम में अपराधिक लापरवाही का परिणाम है. वीरेन्द्रसचदेवा ने कहा है की सांसद महुआ मित्रा ने लापरवाही से एक गुमनाम संस्था का विडिओ रीपोस्ट कर सांसद महुआ मित्रा ने दिल्ली का सामाजिकताना बना बिगाड़ने का काम किया है. वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की सांसद महुआ मित्रा पूर्व में भी भाजपा के विरूद्ध सुनियोजित झूठा प्रचार करती रहीहैं और यह वीडियो रीपोस्ट करना भी उसी खेल का भाग भी हो सकता है.
वीडियो में कही गई दुकानों को हटाने की बात
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि सी.आर. पार्क से जिन मछली दुकानों को हटाने की बात उक्त वीडियो में की गई है. वह लगभग 6 दशक सेडी.डी.ए. द्वारा आवंटित हैं.अधिकांश दुकानदार हिन्दू है क्षेत्र की सामाजिक गतिविधियों से जुड़ें और मार्किट में सभी स्वच्छता नियमों का पालन करतेहैं. क्षेत्र की जनता की मूल आवश्यकता हैं यह मछली की दुकानें और इनमे से कई दुकानदार तो राजनीतिक रूप से भाजपा से जुड़े हुए भी है. सचदेवा नेकहा है कि यदि महुआ मित्रा में एक सांसद के नाते गम्भीरता होती तो वह सोशल मीडिया पर रीपोस्ट कर सनसनी फैलाने की जगह इसकी शिकायतदिल्ली पुलिस से करतीं. हम दिल्ली पुलिस से मांग करते हैं कि न सिर्फ यह समाज विरोधी वीडियो बनाने वाले युवकों को गिरफ्तार किया जाए बल्किमहुआ मित्रा के वीडियो की पुलिस रिपोर्ट न कर सनसनीखेज रीपोस्ट करने की जांच करें.
सामाजिक सौहार्द भरा क्षेत्र सी.आर पार्क
शिखा रॉय ने कहा है कि हमारा सी.आर. पार्क एक सामाजिक सौहार्द भरा क्षेत्र है. जहां होने वाली दुर्गा पूजा में दिल्ली ही नहीं आसपास के शहरों सेआये उत्तर भारतीय लोग बंगाल की सभ्यता का आनंद लेते हैं. रॉय ने कहा की स्थानीय मछली मार्किट पूरी तरह कानून का पालन कर चल रही है औरभाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता मछली बाजार दुकानदारों के साथ सामाजिक रूप से खड़े हैं. उन्हे डराने धमकाने एवं हटाने को प्रयास सफल नही होनेदेंगे. दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने पत्रकार सम्मेलन का संयोजन किया और कहा की दिल्ली में देश के सभी राज्यों के लोगरहते हैं और अपने रीति रिवाज़ सभ्यता का पालन करते हैं. और भाजपा सरकार किसी को भी दिल्ली में बसे अन्य राज्यों के लोगों की सभ्यता काअपमान नही करने देगी. सी.आर पार्क स्थित मछली बाजार के मछली दुकानदार दिल्ली में भी उतनी सुरक्षा से व्यापार करें जितना वह कोलकात्ता मेंकरते हैं.