श्रीनगर से दिल्ली की उड़ान थी अंतिम
एअर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट कैप्टन अरमान की बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के कुछ समय बाद मृत्यु हो गई। उन्होंने श्रीनगर से दिल्लीतक की उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की थी। सूत्रों के अनुसार, उड़ान के दौरान पायलट की तबीयत ठीक थी और उन्होंने विमान को सुरक्षित लैंड कराया, लेकिन लैंडिंग के कुछ ही मिनटों बाद वह असहज महसूस करने लगे।
केबिन में तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुई मौत
दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान के रुकते ही पायलट अरमान को बेचैनी हुई और उन्होंने उल्टी की। क्रू मेंबर्स ने स्थिति को गंभीर समझते हुए तत्काल उन्हेंमेडिकल सहायता के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी मौत दिल का दौरापड़ने के कारण हुई। पायलट की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
एयरलाइन ने दी घटना की पुष्टि
एअर इंडिया एक्सप्रेस ने इस दुखद हादसे की पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया। प्रवक्ता ने कहा, “हम अपने एक अनुभवी और प्रिय सहयोगी कोखोने के गहरे शोक में हैं। हम उनके परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं और इस कठिन समय में उनके साथ खड़े हैं।” उन्होंने यह भीअपील की कि पायलट की निजता का सम्मान किया जाए और किसी तरह की अटकलों से बचा जाए।
एविएशन इंडस्ट्री में शोक की लहर
कैप्टन अरमान की अचानक मृत्यु से एयरलाइन स्टाफ और पूरी एविएशन इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है। सहकर्मियों के अनुसार, वह बेहद शांतस्वभाव और जिम्मेदार पायलट थे। उनकी प्रोफेशनलिज्म और व्यवहार की प्रशंसा की जाती थी। उनके निधन को एविएशन क्षेत्र की एक बड़ी क्षतिमाना जा रहा है।
पिछले महीनों में हुईं ऐसी कई घटनाएं
हाल के महीनों में भारत समेत दुनियाभर में कई पायलटों के स्वास्थ्य संबंधी गंभीर मामले सामने आए हैं, जिसमें कुछ को उड़ान के दौरान या उसके बाददिल का दौरा पड़ा। यह घटनाएं एविएशन सेक्टर में पायलटों की कार्यशैली, स्वास्थ्य जांच और तनाव प्रबंधन की नीतियों पर सवाल उठाती हैं।