हमास के साथ जारी जंग के बीच इस्राइल ने एक बार फिर रविवार को गाजा के एक अस्पताल पर जोरदार हमला किया. इस्राइल द्वारा किए गए इसहमले से मरीजों को अस्पताल छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा. यह हमला गाजा शहर के अल-अहली अस्पताल पर किया गया जिसे इजरायली सेना नेहमास का ठिकाना बताया है. इस हमले को लेकर जानकारी देते हुए गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अस्पताल पर हमला सुबह होने से पहलेहुआ. जिसके बाद तुरंत वहां से मरीजों और स्टाफ को निकाला गया. इस निकासी के दौरान एक मरीज की मौत हो गई क्योंकि डॉक्टर समय पर इलाजनहीं कर पाए.वहीं अल-अहली अस्पताल के निदेशक डॉ. फडेल नैम ने बताया कि उन्हें पहले ही हमले की चेतावनी मिल गई थी. उन्होंने सोशलमीडिया पर बताया कि आपातकालीन कक्ष, फार्मेसी और अन्य इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं.
सटीक हथियारों और हवाई निगरानी का किया इस्तेमाल
इससे 100 से ज्यादा मरीज और दर्जनों मेडिकल कर्मचारी प्रभावित हुए हैं साथ ही इस्राइल ने हमले को लेकर बयान जारी कर बताया कि उसने हमलेसे पहले लोगों को सावधान किया था और नुकसान कम करने के लिए सटीक हथियारों और हवाई निगरानी का इस्तेमाल किया.दूसरी ओर हमले केकुछ घंटों बाद मध्य गाजा के देयर अल-बला इलाके में एक कार पर अलग हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई. इसको लेकर इस्राइल नेदावा किया कि अस्पताल में हमास का कमांड सेंटर था. जिससे इस्राइली नागरिकों और सैनिकों पर हमले की योजना बनाई जा रही थी. बता दें किइसस पहले इस्राइली रक्षा मंत्री ने पहले ही कहा था कि गाजा में सैन्य कार्रवाई और तेज की जाएगी और लोगों को लड़ाई वाले इलाकों से निकलनेकी सलाह दी गई थी.
गाजा में करेगा तेज कार्यवाही
दरअसल इसके साथ ही इस्राइल द्वारा जारी बयान में ये भी बताया गया कि हमने गाजा के दक्षिणी हिस्से राफा को बाकी गाजा से काटने वाला मोरागकॉरिडोर पूरा कर लिया है और अब वह पूरे गाजा में अपनी कार्रवाई तेज करेगा.इस्राइल लगातार हमले से हमास पर बाकी बंधकों को छोड़ने का दबावबना रहा है। माना जा रहा है कि हमास के पास अभी 59 बंधक हैं, जिनमें से 24 के जीवित होने की उम्मीद है. गौरतलब है कि यह युद्ध 7 अक्टूबर2023 को तब शुरू हुआ था जब हमास के हमले में 1,200 इजरायली मारे गए और 250 को बंधक बना लिया गया था. जवाबी कार्रवाई में अब तकगाजा में 50,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं.