कैट लखनऊ खंडपीठ के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री का संबोधन
राजधानी लखनऊ में सोमवार को केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) की लखनऊ खंडपीठ के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेभाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सुशासन की मूल शर्त है—कानून का शासन (Rule of Law)। यह प्रक्रिया समयबद्ध, सुलभ और सरलहोनी चाहिए, ताकि एक सामान्य कर्मचारी भी अपनी बात रख सके और उसे समय पर न्याय मिल सके।
सुनवाई में समयबद्धता और मेरिट का हो ध्यान
मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून का शासन ऐसा होना चाहिए जिसमें हर व्यक्ति को न्याय मिल सके। मामलों की सुनवाई समय पर हो और निस्तारणयोग्यता के आधार पर किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि न्यायालयों में लंबित मामलों की संख्या काफी अधिक है, ऐसे में ट्रिब्यूनल की भूमिकाऔर अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।
डॉ. आंबेडकर की जयंती पर न्याय के संकल्प की बात
सीएम योगी ने बताया कि यह दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती है। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने दलितों और वंचितों को न्याय दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया, और इस दिशा में ट्रिब्यूनल एक प्रभावी माध्यम हो सकता है।
कैट की अहम भूमिका पर बल
मुख्यमंत्री ने बताया कि अब लखनऊ स्थित इस खंडपीठ से 16 जिलों के केंद्रीय कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिन कर्मियोंको किसी मजबूरी में यहां आना पड़ेगा, उन्हें समय पर न्याय अवश्य मिलेगा।
उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, कैट नई दिल्ली के अध्यक्ष न्यायमूर्ति रणजीत मोरे, लखनऊ खंडपीठ के विभागाध्यक्ष न्यायमूर्ति अनिलकुमार ओझा और प्रशासनिक सदस्य संजय कुमार भी मौजूद रहे।
6700 में से 6000 से अधिक मामले निस्तारित
सीएम योगी ने बताया कि वर्ष 2014 से 2025 तक लखनऊ पीठ ने 6700 मामलों में से 6000 से अधिक का सफलतापूर्वक निस्तारण किया है।उन्होंने कहा कि यदि दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर चर्चा की जाए, तो कई मामलों का शीघ्र समाधान संभव है।
34 लाख राजस्व मामलों का निस्तारण
सीएम ने यह भी बताया कि वर्ष 2017 में प्रदेश में 33 लाख राजस्व मामले लंबित थे और आठ वर्षों में 10 लाख नए मामले जुड़े। इनमें से अनेकछोटे स्तर के मामलों को सरकार ने समय पर मेरिट के आधार पर निपटाया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन मॉनिटरिंग के जरिये अब तक कुल 34 लाखमामलों का समाधान किया गया है।
कैट भवन के निर्माण के लिए सरकार की तत्परता
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी की सराहना करते हुए कहा कि लखनऊ में कैट का भव्य भवन उनके प्रयासों की देन है।उन्होंने बताया कि भवन के लिए 1825 वर्गफुट भूमि का आवंटन सीएम योगी ने बिना किसी विलंब के किया, जिस पर 18 करोड़ रुपये की लागत सेनिर्माण कार्य पूरा हुआ।