दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा ने आज नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी का नाम सामने आने के बादकांग्रेस मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी के इस्तीफे और उन्हें पार्टी से बाहर करने की मांग की।
भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा” – वीरेन्द्र सचदेवा
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि यह मामला 2012 का है, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और याचिका भी उसी पार्टी के लोगों द्वारा दायर की गई थी।ऐसे में भाजपा की भूमिका पर सवाल उठाना बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि अब जब जांच एजेंसियां कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई कर रही हैं, तो कांग्रेसनेताओं को आपत्ति क्यों हो रही है?
उन्होंने आरोप लगाया कि एजेएल (एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड) और यंग इंडिया कंपनी ने जनता के टैक्स से जुटाए गए पैसों का दुरुपयोग किया।उन्होंने कहा, “नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक सबने देश की संपत्ति को लूटा है और अब जनता जवाब मांग रही है। जब तक जवाब नहीं मिलता, हमारासंघर्ष जारी रहेगा।”
कांग्रेस को देनी होगी जवाबदेही” – सागर त्यागी
युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर त्यागी ने कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुए कहा कि जिसने देश को लूटने, बांटने और देश विरोधी ताकतों को शरण देने काकाम किया, उससे अब हिसाब लेने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 हटाकर देश को एकजुट किया, अबराहुल गांधी को भी नेशनल हेराल्ड केस पर जवाब देना होगा।
कांग्रेस परिवार बेल पर, पार्टी सड़क पर” – रोहित चहल का कटाक्ष
भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में आज माता जी, भैया जी और जीजा जी सभी ‘बेल’ पर हैं।उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता खुद को निर्दोष बताने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं, जबकि कानून अपना काम कर रहा है। उन्होंने पूछा कि अगर कुछगलत नहीं किया, तो जांच से डर क्यों?
प्रदर्शन में प्रमुख नेता रहे मौजूद
इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अरुण दराल, गौरव जोरासिया, पुनीत शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए। सभी नेएक स्वर में राहुल गांधी के इस्तीफे और कांग्रेस से जवाबदेही की मांग की।