IPL 2025:हार्दिक ने मैच के बाद कहा जीतकर अच्छा लग रहा है खुशी है कि टीम सही दिशा में जा रही है। मुझे लगता है कि जब सभी खिलाड़ीफॉर्म में रहेंगे तो हमारा दबदबा होगा. आईपीएल 2025 में लगातार चार जीत हासिल करने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या बेहद खुशहैं. बुधवार को मुंबई की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया. इस जीत के बाद हार्दिक ने कहा कि उन्हें खुशी है कि टीम सहीदिशा में जा रही है. ट्रेंट बोल्ट के चार विकेट के दम पर सनराइजर्स को आठ विकेट पर 143 रन पर रोकने के बाद मुंबई ने रोहित शर्मा के लगातार दूसरेअर्धशतक के दम पर तीन विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज की.हार्दिक ने मैच के बाद कहा जीतकर अच्छा लग रहा है. खुशी है कि टीम सही दिशा मेंजा रही है मुझे लगता है कि जब सभी खिलाड़ी फॉर्म में रहेंगे तो हमारा दबदबा होगा. दीपक और बोल्ट ने गेंदबाजी में काम किया जबकि रोहित औरसूर्यकुमार ने बल्लेबाजी में यह शानदार जीत रही.दीपक चाहर से लगातार चार ओवर फिंकवाने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कई बार कप्तानी मेंहालात के अनुरूप फैसले लेने होते हैं. कई चीजें पहले से निर्धारित नहीं हो सकती. जब वह पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी कर रहा था तो उसका चौथाओवर रोकने का कोई कारण नहीं था. विग्नेश पुथुर से गेंदबाजी कराने को लेकर हार्दिक ने कहा उस समय हम चाहते थे कि वह रिस्क लें और हमें एकविकेट दिलाएं.
खिलाड़ी के लिए था यह कठिन काम
एक युवा खिलाड़ी के लिए यह कठिन था हम सभी विभागों में बेहतर हो सकते हैं. हमने बहुत ही क्लिनिकल और बहुत स्मार्ट होने के बारे में चर्चा कीहम इसे गेम दर गेम आगे बढ़ाएंगे. हम इस जीत से बहुत संतुष्ट हैं.रोहित शर्मा (70) के लगातार दूसरे अर्धशतक की मदद से मुंबई इंडियंस ने बुधवारको आईपीएल के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया. मुंबई इंडियंस की यह लगातार चौथी जीत है जिसके बाद टीम अंकतालिकामें छठे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. सनराइजर्स हैदराबाद के आठ विकेट पर 143 रन के जवाब में मुंबई ने 15.4 ओवर में तीन विकेट पर 146 रनबनाए. रोहित ने 46 गेंद में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 70 रन की पारी खेली.सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंद में नाबाद 40 रन बनाए इसमेंपांच चौके और दो छक्के शामिल थे. रोहित ने तीसरे ओवर में पैट कमिंस की आफ कटर पर डीप स्कवेयर लेग के ऊपर से छक्का और फिर चौकालगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे. इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट के रूप में खेल रहे रोहित ने हालात को बखूबी पढा और उसके अनुसार खेला. उन्होंने जयदेवउनादकट को कवर के ऊपर दूसरा छक्का लगाया. मुंबई का अगला मैच 27 अप्रैल को लखनऊ से वानखेड़े में है.वहीं हैदराबाद की टीम अब 25 अप्रैल को चेपॉक में चेन्नई से भिड़ेगी.