IPL 2025: आईपीएल 2025 अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है 46 मैच खेले जा चुके हैं और प्लेऑफ के लिए जंग दिलचस्प हो चुकी है. आठटीमों के बीच चार स्थानों के लिए लड़ाई है, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स इस रेस से बाहर हो चुकी है हालांकि इस पूरे सीजन में काफीउतार चढ़ाव देखने को मिले हैं. कुछ टीमों ने अच्छी शुरुआत की लेकिन दूसरे हाफ में उसे बरकरार रखने में कामयाब नहीं हो पाए हैं. वहीं एक टीम हैजिसका पहले हाफ में खराब प्रदर्शन रहा था अब दूसरे हाफ में उन्होंने जबरदस्त वापसी की है. वहीं दो टीमें ऐसी हैं जिन्होंने शुरू से लेकर अभी तकअपने कंसिस्टेंट प्रदर्शन को बरकरार रखा है.आरसीबी की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर है उसके 10 मैचों में सात जीत और 14 अंक हैं। वहीं, गुजरात12 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है. मुंबई और दिल्ली के भी 12-12 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट में गुजरात से पीछे है. एमआई तीसरे और दिल्ली चौथेस्थान पर है पंजाब किंग्स 11 अंक लेकर पांचवें लखनऊ सुपर जाएंट्स 10 अंक लेकर छठे स्थान पर है. तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्ससात अंक लेकर सातवें 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद छह अंक लेकर आठवें स्थान पर है.
पंजाब ने की थी शानदार शुरुआत
राजस्थान और चेन्नई के चार-चार अंक हैं इस सीजन दिल्ली और पंजाब ने शानदार शुरुआत की थी. दिल्ली ने अपने शुरुआती छह में से पांच मैचजीते थे. टीम एक वक्त अंक तालिका में शीर्ष पर थी हालांकि छठे मैच के बाद इस टीम के प्रदर्शन में गिरावट आई और टीम अगले तीन में से सिर्फएक मैच जीत पाई है. वहीं पंजाब ने अपने शुरुआती सात में से पांच मैच जीते. हालांकि अगले दो मैच उनके पक्ष में नहीं रहे और टीम अंक तालिका मेंलुढ़क गई.आरसीबी के खिलाफ हार और एक मैच बारिश की वजह से धुलने से पंजाब को नुकसान हुआ है. अब जब प्लेऑफ की जंग रोमांचक होचली है ऐसे में इन दोनों टीमों को एड़ी चोटी का जोर लगानी होगी. अगर 16 अंक को क्वालिफिकेशन मार्क माना जाए तो दिल्ली को बाकी बचे पांचमें से कम से कम दो मैच जीतने होंगे. जबकि पंजाब को बाकी बचे पांच में से कम से कम तीन मैच जीतने होंगे.
राह है काफी कठिन
वहीं कोलकाता और सनराइजर्स के लिए अब प्लेऑफ में जगह बनाने की राह काफी कठिन है. हालांकि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है लेकिन फिरभी जो समीकरण बन रहे हैं. उसमें इन्हें खुद की जीत के साथ-साथ अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा. केकेआर को अब पांच में से पांच मेंजीत की जरूरत है. वहीं सनराइजर्स को भी पांच में से पांच मैच जीतने हैं इसके बावजूद केकेआर अधिकतम 17 अंक और सनराइजर्स 16 अंक तकपहुंच सकेगी. इसके बाद इन्हें अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. लखनऊ सुपर जाएंट्स ने भी सीजन की शुरुआत अच्छी की थी. लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा टीम की कमजोरियां सामने आने लगी हैं. टीम के अगर शुरुआती तीन बल्लेबाज नहीं चलते हैं तो पूरी टीम ढह जाती है. अबअगर लखनऊ को प्लेऑफ में पहुंचना है तो उन्हें बाकी बचे चार में से कम से कम तीन मैच जीतने ही होंगे. एक भी हार से उन पर तलवार लटकजाएगी.