गुजरात की टीम फिलहाल अंक तालिका में चौथे स्थान पर है उसके नौ मैचों में छह जीत और तीन हार के साथ 12 अंक है. वहीं सनराइजर्स ने भी नौमैच खेले हैं जिसमें से तीन जीते हैं और छह मैच गंवाए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद का सामना शुक्रवार को गुजरात टाइटंस से होगा सनराइजर्स के लिएयह मुकाबला करो या मरो की तरह होगा क्योंकि एक और हार उसके प्लेऑफ के दरवाजे पूरी तरह से बंद कर देगी. वहीं गुजरात की कोशिश शीर्ष चारपर अपना दबदबा मजबूत करने की होगी. गुजरात का प्रदर्शन इस सीजन शानदार रहा है और उसकी कोशिश इस लय को बरकरार रखने पर टिकीहोंगी.गुजरात की टीम फिलहाल अंक तालिका में चौथे स्थान पर है उसके नौ मैचों में छह जीत और तीन हार के साथ 12 अंक है. वहीं सनराइजर्स ने भीनौ मैच खेले हैं जिसमें से तीन जीते हैं और छह मैच गंवाए हैं.
सनराइजर्स की टीम तालिका पर नौवें स्थान पर
सनराइजर्स की टीम तालिका में फिलहाल नौवें स्थान पर है. अगर सनराइजर्स गुजरात के खिलाफ मुकाबला गंवा बैठती है तो उसका सफरआधिकारिक रूप से समाप्त हो जाएगा.हैदराबाद की टीम काफी हद तक अपने शीर्ष बल्लेबाजों पर निर्भर है पिछले सीजन टीम शानदार फॉर्म में दिखीथी और इस सीजन भी उसने दो मैचों में पुरानी झलक दिखाई थी. सनराइजर्स के लिए चिंता की बात यह है कि वह अपनी निरंतरता बरकरार नहीं रखपा रही है और शीर्ष तीन बल्लेबाज अगर सस्ते में आउट हो रहे हैं तो उसका मध्यक्रम प्रभाव नहीं छोड़ पा रहा है.गुजरात टाइटंस के नियमित कप्तानशुभमन गिल पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव से उबर रहे हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि वह सनराइजर्स के खिलाफ उपलब्ध रहते हैं या नहीं. हालांकि गुजरात के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी को उम्मीद है कि गिल जल्द इस चोट से उबर जाएंगे. हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल मैच सेपहले नेट पर गिल की फिटनेस का सावधानीपूर्वक आकलन किया जाएगा. गिल 28 अप्रैल को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स की पारी के दौरानफील्डिंग करने नहीं आए थे और उनकी जगह तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को उतारा गया था. राशिद खान उस मैच में कप्तान थे.