ब्राउन यूनिवर्सिटी में छात्रों से बातचीत
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर हैं और उन्होंने बोस्टन की ब्राउन यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंनेभारत की चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि देश की चुनाव प्रणाली में गंभीर खामियां हैं।
महाराष्ट्र चुनाव को लेकर लगाए बड़े आरोप
राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा, “हमने पाया कि वहां जितने युवा मतदाता थे, उससे अधिक वोट डाले गए।” उन्होंनेदावा किया कि चुनाव आयोग ने शाम 5:30 बजे तक का मतदान आंकड़ा जारी किया था, लेकिन 5:30 से 7:30 के बीच अचानक 65 लाखअतिरिक्त वोट दर्ज हुए। राहुल ने सवाल उठाया कि यह शारीरिक रूप से संभव नहीं है क्योंकि एक व्यक्ति को वोट डालने में लगभग 3 मिनट लगते हैं।
वीडियोग्राफी की मांग पर भी उठे सवाल
राहुल गांधी ने कहा कि जब उन्होंने इन अनियमितताओं पर सवाल उठाते हुए वीडियोग्राफी की मांग की, तो चुनाव आयोग ने न केवल इसे खारिजकिया, बल्कि कानून में बदलाव कर दिया जिससे अब वीडियोग्राफी की मांग करना भी मुमकिन नहीं रहा।
चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल
कांग्रेस नेता ने कहा, “हमारे लिए यह स्पष्ट है कि चुनाव आयोग ने निष्पक्षता से समझौता कर लिया है। सिस्टम में कुछ बहुत गड़बड़ है और हम इसेबार-बार सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं।”
भाजपा की प्रतिक्रिया: ‘भारत का अपमान’
राहुल गांधी के इस बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने अमेरिका में भारत का अपमानकिया है। उन्होंने नेशनल हेराल्ड केस का हवाला देते हुए कहा कि राहुल और उनकी मां सोनिया गांधी जमानत पर हैं और कानून के तहत उन परकार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय भ्रष्टाचार का बोलबाला था।
प्रवासी भारतीयों और कारोबारियों से भी की मुलाकात
अमेरिका यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने भारतीय मूल के कारोबारियों और प्रवासी भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत की। इंडियन ओवरसीजकांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर उनका स्वागत करते हुए लिखा, “लोकतंत्र, युवाओं और बेहतर भविष्य की आवाज राहुल गांधी, अमेरिका में आपका स्वागत है।”
आगे के कार्यक्रम
राहुल गांधी अमेरिका दौरे के दौरान ब्राउन यूनिवर्सिटी में एक व्याख्यान देंगे और छात्रों से संवाद करेंगे। इसके अलावा वे इंडियन ओवरसीज कांग्रेस केसदस्यों से भी मुलाकात करेंगे।