अर्शदीप सिंह और अजमतुल्लाह उमरजई की घातक गेंदबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) को 37 रन से हराकर सत्रकी सातवीं जीत दर्ज की. रविवार को धर्मशाला में खेले गए आईपीएल के 54वें मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने प्रभसिमरनसिंह की 91 और कप्तान श्रेयस अय्यर की 45 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 236 रन बनाए. यह उनका आईपीएल मेंचौथा सबसे बड़ा स्कोर है वहीं धर्मशाला में टीम ने 2011 के बाद पहली बार 200 का आंकड़ा छुआ है. इससे पहले पंजाब ने आरसीबी के खिलाफदो विकेट खोकर 232 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर सिर्फ 199 रन ही बना सकी. उनके लिएआयुष बडोनी ने सर्वाधिक 74 रनों की पारी खेली वहीं पंजाब के लिए अर्शदीप ने तीन और उमरजई ने दो विकेट झटके. इसके अलावा मार्को यानसेनऔर युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली.11 में से सात मुकाबले जीत चुकी पंजाब अंक तालिका में 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंचगई. उनका नेट रन रेट +0.376 हो गया है वहीं लखनऊ सत्र की छठी हार के साथ सातवें पायदान पर है.
237 रन का रखा था लक्ष्य
दरअसल उनके खाते में 10 अंक हैं और नेट रन रेट -0.469 हो गया. शीर्ष पर 16 अंकों के साथ आरसीबी है जबकि मुंबई और गुजरात 14-14 अंकोंके साथ क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर है.लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत खराब हुई थी. टीम ने 58 के स्कोर चार विकेट गंवा दिएथे. एडेन मार्करम (13), मिचेल मार्श (0), निकोलस पूरन (6) और ऋषभ पंत (18) प्रभावित नहीं कर सके. ऐसे में मोर्चा आयुष बडोनी और अब्दुलसमद ने संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी हुई. इस दौरान समद 24 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं आयुषबडोनी 74 रनों की दमदार पारी खेलने में कामयाब हुए. हालांकि वह टीम को जीत नहीं दिला सके. आवेश खान और प्रिंस यादव क्रमश 19 और एकरन बनाकर नाबाद रहे.प्रभसिमरन सिंह की 48 गेंदों में 91 रनों की धमाकेदार पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के सामने 237 रनका लक्ष्य रखा था.
प्रियांश आर्या को बनाया था शिकार
इस मैच में पंजाब की शुरुआत झटके के साथ हुई थी आकाश सिंह ने पहले ही ओवर में प्रियांश आर्या को अपना शिकार बनाया था वह सिर्फ एक रनबना सके थे. इसके बाद मोर्चा प्रभसिमरन सिंह और जोश इंग्लिस ने संभाला दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी हुई. विकेटकीपरबल्लेबाज इंग्लिस को आकाश सिंह ने ही पवेलियन की राह दिखाई वह एक चौके और चार छक्के की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए.50 पर दोविकेट खो चुकी पंजाब को श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह ने संभाला. दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 78 रन जोड़ेदिग्वेश राठी ने कप्तान अय्यर को मयंक यादव के हाथों कैच आउट कराया. वह 25 गेंदों में 45 रन बनाकर लौटे वहीं प्रभसिमरन सिंह नौ रन से अपनेआईपीएल करियर का दूसरा शतक जड़ने से चूक गए. लखनऊ के खिलाफ उनके बल्ले से छह चौके और सात छक्के निकले पंजाब के लिए नेहलवढेरा ने 16 रन बनाए जबकि शशांक और स्टोइनिस क्रमश 33 और 15 रन बनाकर नाबाद रहे. लखनऊ के लिए आकाश सिंह और दिग्वेश राठी नेदो-दो विकेट लिए जबकि प्रिंस यादव को एक सफलता मिली.