भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा है कि अमेरिका ऐसे किसी युद्ध मेंशामिल नहीं होगा. जो मूल रूप से हमारा काम नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान को नियंत्रित नहीं कर सकता. लेकिनवह दोनों परमाणु शक्तियों को तनाव कम करने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है. अमेरिकी राष्ट्रपति वेंस ने बृहस्पतिवार को एक साक्षात्कार में इसबात पर चिंता जताई कि कहीं दो परमाणु शक्तियां आपस में टकरा न जाएं. जिससे कि किसी बड़े संघर्ष को जन्म मिले। वेंस से जब इस बारे में पूछागया कि ट्रंप प्रशासन भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित परमाणु युद्ध को लेकर कितना चिंतित है. इस पर उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेशमंत्री मार्को रुबियो का हवाला दिया और कहा कि अमेरिका चाहता है कि तनाव जल्द से जल्द कम हो जाए.उपराष्ट्रपति वेंस ने आगे कहा कि भारत कोपाकिस्तान से कुछ शिकायतें हैं. पाकिस्तान ने भारत को जवाब दिया है हम दोनों देशों को तनाव कम करने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं. लेकिनहम युद्ध के बीच में नहीं पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह हमारा काम नहीं है साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका का युद्ध को नियंत्रित करने की क्षमता से कोईलेना-देना नहीं है.
ट्रंप ने तनाव कम करने की पेशकश
दरअसल वेंस ने आगे कहा कि अमेरिका भारतीयों और पाकिस्तानियों से हथियार डालने के लिए नहीं कह सकता. हम कूटनीतिक चैनलों के माध्यम सेइस मामले को आगे बढ़ाते रहेंगे हालांकि वेंस ने इस बात पर चिंता जताई कि दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय युद्ध कहीं परमाणु संघर्ष में न बदल जाए. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो निश्चित रूप से यह विनाशकारी होगा. हालांकि वेंस ने यह भी उम्मीद जताई कि ऐसा नहीं होने वाला है.इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने में मदद की पेशकश की है ट्रंप ने कहा कि अगर वह मदद के लिए कुछ करसकते हैं. तो वह इसके लिए तैयार हैं उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान अब एक-दूसरे पर हमला करना बंद कर दें. भारत औरपाकिस्तान के बीच संघर्ष के सवाल पर ट्रंप ने कहा यह बहुत भयानक है. मेरी स्थिति यह है कि मैं दोनों देशों के साथ मिलकर काम करता हूं मैं दोनोंको बहुत अच्छी तरह से जानता हूं मैं उन्हें संघर्ष को हल करते हुए देखना चाहता हूं. मैं उन्हें रुकते हुए देखना चाहता हूं उन्होंने जैसे को जैसा जवाब दियाहै इसलिए उम्मीद है कि वे अब रुक सकते हैं.