दुनिया की निगाहें एक बार फिर भारत और पाकिस्तान पर टिक गई हैं। इस बार वजह है अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप का एक चौंकानेवाला बयान, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि अमेरिका की मध्यस्थता के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्ण और तत्काल युद्धविराम(Ceasefire) पर सहमति बन गई है।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा:
“संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में हुई एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तानने पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमति जताई है। दोनों देशों को सामान्य समझ और शानदार बुद्धिमत्ता के लिए बधाई।”