यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को रूस की ओर से सीधी शांति वार्ता की पेशकश का स्वागत किया. हालांकि जेलेंस्की ने जोर देकरकहा कि बातचीत शुरू होने से पहले एक पूर्ण स्थायी युद्धविराम जरूरी है. जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, रूस के राष्ट्रपतिव्लादिमीर पुतिन का बिना युद्ध विराम के वार्ता करने की पेशकश एक सकारात्मक संदेश है. पूरी दुनिया लंबे समय से इसका इंतजार कर रही थी. हालांकि उसने यह भी कहा कि किसी भी युद्ध को वास्तव में खत्म करने का पहला कदम युद्धविराम ही होता है. इस बीच रूस ने रविवार सुबह यूक्रेन परबड़े पैमान पर ड्रोन हमले फिर शुरू कर दिए. क्योंकि उसकी ओर से घोषित 3-4 दिन का विराम समाप्त हो गया.वहीं यूक्रेन की वायु सेना ने बताया किरूस ने छह अलग-अलग दिशाओं से 108 हमलावर ड्रोन और कुछ नकली (सिम्युलेटर) ड्रोन लॉन्च किए. इनमें से 60 ड्रोन मार गिराए गए और 41 नकली ड्रोन यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई के कारण अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके.यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपना प्रस्ताव दोहराया कि सोमवार सेबिना शर्त 30 दिनों का युद्धविराम शुरू किया जाए.
खून-खराबा ठीक नहीं- जेलेंस्की
उन्होंने कहा एक भी दिन के लिए और खून-खराबा जारी रखना ठीक नहीं है. हम उम्मीद करते हैं कि रूस 12 मई से एक पूर्ण स्थायी और विश्वसनीययुद्धविराम की पुष्टि करेगा और यूक्रेन बातचीत के लिए तैयार है.वहीं दूसरी ओर पुतिन ने मीडिया से बातचीत में युद्धविराम के इस प्रस्ताव को खारिजकर दिया और इसके बजाय गुरुवार को इस्तांबुल में यूक्रेन के साथ बिना किसी शर्त के सीधी वार्ता शुरू करने का प्रस्ताव दिया. उन्होंने कहा कि वार्ताके दौरान युद्धविराम पर सहमति बन सकती है पुतिन की ओर से यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में सामने आई है जब यूरोप के चार प्रमुख देशों के नेताओं नेचेतावनी दी है कि अगर रूस 30 दिन में युद्धविराम को स्वीकार नहीं करता है तो उस पर दबाव बढ़ा जाएगा.क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव नेरविवार को रूसी सरकारी टीवी पर कहा कि पुतिन का प्रस्ताव बहुत गंभीर है और यह दर्शाता है कि वह एक शांतिपूर्ण समाधान की वास्तव में इच्छारखते हैं. उन्होंने कहा वार्ता का मकसद इस संघर्ष के मूल कारणों को खत्म करना और साथ ही रूसी संघ के हितों की रक्षा करना है.