जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत की तरफ से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब भारत और पाकिस्तानके बीच युद्ध विराम हो गया है. सीजफायर के बाद हालात सामान्य होने लगे हैं. वहीं पाकिस्तान की हिरासत में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानपीके साहू को अभी तक रिहा नहीं किया गया है बीएसएफ कांस्टेबल पीके साहू 20 दिन से पाकिस्तान के कब्जे में है. पहलगाम आतंकी हमले काबदला लेने के लिए भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर चलाया था और पाकिस्तान में घूसकर आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई थी. 22 अप्रैलको आतंकी हमले के अगले दिन 23 अप्रैल को फिरोजपुर बॉर्डर पर पाकिस्तान रेंजर्स ने बीएसएफ जवान पीके साहू को हिरासत में लिया था. 20 दिनसे पीके साहू को रिहा करवाने के लिए बीएसएफ अधिकारियों की तरफ से कई बार पाक रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग भी की जा चुकी हैं, लेकिन अभीतक पीके साहू को छोड़ा नहीं गया है. अब दोनों देशों के बीच तनाव कम होने के बाद उम्मीद जग रही है कि दोबारा दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों केबीच बैठक के बाद जवान को रिहा किया जा सकता है. हालांकि दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालातों के दौरान पाक हिरासत में बीएसएफ जवानपीके साहू को किसी तरह का नुकसान न पहुंचाया गया हो. देशवासी इसकी भी उम्मीद कर रहे हैं 20 दिन से पीके साहू पड़ोसी मुल्क में किन हालातोंमें है, इस बात की चिंता सैनिक के परिवार और देश वासियों को भी सता रही है.
लाघ गए पाकिस्तान की सीमा-साहू
बता दें कि बीएसएफ जवान पीके साहू 23 अप्रैल की शाम को पंजाब के फिरोजपुर बॉर्डर पर गलती से सरहद लांघ कर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान कीसीमा में चला गया था. वहां से पाकिस्तानी रेंजर्स ने उसे हिरासत में ले लिया था पीके साहू मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रिशरा का रहने वाला है. कुछदिन पहले सैनिक की पत्नी रजनी साहू पति की रिहाई को लेकर चंडीगढ़ आई थी रजनी साहू ने अपने पति की वापसी को लेकर बीएसएफअधिकारियों से मुलाकात की थी. रजनी ने कहा कि मैं बता नहीं सकती कि मैं कितने तनाव में हूं, क्योंकि बीएसएफ अधिकारी मुझसे सिर्फ चिंता नकरने को कह रहे हैं. कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है मैं बहुत चिंतित हूं इसलिए मैंने अपनी स्थिति के बावजूद यात्रा की योजना बनाई. मैंने चंडीगढ़के लिए फ्लाइट ली हालांकि रजनी साहू फिरोजपुर जाना चाहती थी लेकिन चंडीगढ़ में अधिकारियों से मिलने के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया गयाथा. पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिशरा के हरिसभा क्षेत्र के निवासी बीएसएफ जवान के माता-पिता ने कहा कि वे केंद्र सरकार से अपने बेटे कीवापसी के लिए हर संभव कदम उठाने की अपील करेंगे. जवान की मां ने कहा कि हम बहुत तनाव में हैं हम बीएसएफ अधिकारियों से अपने बेटे कोवापस लाने की गुहार लगा रहे हैं.